क्या हरमन बावेजा ने एक्टिंग के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी और फिर भी पहचान नहीं मिली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरमन बावेजा ने एक्टिंग के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी और फिर भी पहचान नहीं मिली?

सारांश

हरमन बावेजा, जो प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्मों में आए, ने अपनी पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उन्हें पहचान न मिल पाने का दुख है। जानें उनकी कहानी और संघर्ष।

मुख्य बातें

हरमन का संघर्ष : उन्होंने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में कदम रखा।
परिवार का समर्थन : उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया।
पहली फिल्म : प्रियंका चोपड़ा के साथ 'लव स्टोरी 2050' थी।
बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन : उनकी फिल्में सफल नहीं रहीं।
एनिमेशन फिल्म का निर्माण : उन्होंने 'चार साहिबजादे' का निर्माण किया।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, तो कुछ सितारे तेज चमकते हैं लेकिन फिर टूटकर गिर जाते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं हरमन बावेजा, जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने करियर की शुरुआत की। रिलीज़ होने के साथ ही उनकी तुलना ऋतिक रोशन से होने लगी। फिर भी, हरमन को स्क्रीन पर ज्यादा समय तक पहचान नहीं मिली।

हरमन का जन्म 13 नवंबर 1980 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की, लेकिन उनके रगों में फिल्मी खून दौड़ रहा था। हरमन एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से हैं और बचपन से ही सिनेमा उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है।

होटल मैनेजमेंट के साथ, वे फिल्मों में आना चाहते थे और उन्होंने पहले अपने मामा को अपनी ख्वाहिश बताई। एक इंटरव्यू में हरमन ने कहा था कि अपने पिता से फिल्मों में काम करने की बात करना उनके लिए कितना कठिन था।

हरमन ने बताया कि जब वे होटल मैनेजमेंट कर रहे थे, तब भी फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना देख रहे थे। उन्होंने अपनी मां से बात की, जिन्होंने समर्थन दिया और कहा कि तुम्हारी जिंदगी है, जो करना चाहो करो। पिता से बात करने में उन्हें डर लग रहा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत करके पिता से बात की और उन्होंने हां कर दी, लेकिन शर्त थी कि पहले पढ़ाई पूरी हो।

हरमन ने आगे बताया कि उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और फिर फिल्ममेकिंग की, जिसके बाद वे एक्टिंग की दुनिया में आए। उनके माता-पिता ने हमेशा उनका सहयोग किया

हरमन की पहली फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ "लव स्टोरी 2050" थी। उस समय फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत अलग था, लेकिन यह दर्शकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।

इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल न्यूकमर की श्रेणी में नामांकित किया गया। उनकी और प्रियंका की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया, और अफेयर की खबरें भी आने लगीं। इसके बाद दोनों को साल 2009 में "व्हाट्स योर राशि" फिल्म में देखा गया, जो पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन इसके गाने सुपरहिट रहे।

हरमन ने एनिमेशन फिल्म "चार साहिबजादे" का निर्माण भी किया था। उन्हें साल 2023 की सीरीज "स्कूप" में देखा गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन पहचान और सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। यह कहानी हमारे समाज में उन युवाओं को प्रेरणा दे सकती है जो अपने सपनों की खोज में हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमन बावेजा का जन्म कब हुआ?
हरमन बावेजा का जन्म 13 नवंबर 1980 को चंडीगढ़ में हुआ था।
हरमन की पहली फिल्म कौन सी थी?
हरमन की पहली फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ 'लव स्टोरी 2050' थी।
हरमन ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई क्यों छोड़ी?
हरमन ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई इसलिए छोड़ी क्योंकि वे एक्टिंग में करियर बनाना चाहते थे।
क्या हरमन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं?
हरमन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत रहीं और उन्हें पहचान नहीं मिली।
हरमन ने किस एनिमेशन फिल्म का निर्माण किया?
हरमन ने एनिमेशन फिल्म 'चार साहिबजादे' का निर्माण किया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 6 घंटे पहले
  8. 7 घंटे पहले