31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हजारीबाग में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हजारीबाग में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हुए?

सारांश

हजारीबाग में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। क्या अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ पाएगी? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

उरीमारी थाना क्षेत्र में गैंगस्टर की गिरफ्तारी हुई।
गिरोह के पास से कई हथियार बरामद हुए हैं।
पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया।
गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हजारीबाग, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे नामी गैंगस्टर राहुल दुबे के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, चार एके-47 राइफल के मैगजीन, पांच एसएलआर राइफल के मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

हजारीबाग के एसडीपीओ अमित आनंद ने जानकारी दी कि 18 जनवरी को उरीमारी स्थित एक कोलियरी कंपनी से रंगदारी नहीं मिलने के बाद गिरोह ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग का इरादा बनाया था। यह साजिश राहुल दुबे और आशीष साव के आदेश पर बनाई गई थी। योजना के तहत गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी पहुंचे और कोलियरी क्षेत्र की रेकी करने लगे।

इसी दौरान, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों के साथ तैयार हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया और उरीमारी थाना क्षेत्र में एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान एक होटल के पास से राजदीप साव को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में एक लोडेड पुलिस कार्बाइन, एक देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में राजदीप साव ने बताया कि गिरोह के अन्य हथियार केरेडारी थाना क्षेत्र के हेन्देगीर गांव में रहने वाली महिला सदस्य मुनिका कुमारी के घर में छिपाकर रखे गए हैं।

इसके बाद पुलिस टीम ने हेन्देगीर गांव में छापामारी कर मुनिका कुमारी को भी गिरफ्तार किया। उसके घर से एक देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां, एके-47 राइफल के चार मैगजीन और एसएलआर राइफल के पांच मैगजीन बरामद हुए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 19 जनवरी को मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मामला कानून व्यवस्था के संदर्भ में गंभीर चिंता का विषय है। समाज में अपराधियों का सक्रिय रहना न केवल स्थानीय सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक चुनौती है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल दुबे गैंग के सदस्य क्यों गिरफ्तार हुए?
उन्हें एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए सदस्यों के पास क्या बरामद हुआ?
उनके पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, एके-47 राइफल के चार मैगजीन, एसएलआर राइफल के पांच मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद हुई।
पुलिस ने कितने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया?
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले