30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर भाजपा सांसदों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर भाजपा सांसदों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की?

सारांश

इंडिगो फ्लाइट्स के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण भाजपा सांसदों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यात्रियों को मुआवजा देने की अपील की है। यह मुद्दा गंभीरता से लिया जा रहा है।

मुख्य बातें

इंडिगो फ्लाइट्स की बड़ी संख्या में रद्दीकरण यात्रियों को मुआवजा देने की मांग भाजपा सांसदों की चिंता और कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने देशभर में इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कंपनी से अनुरोध किया है कि जिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में इंडिगो के नेटवर्क और ऑपरेशंस में व्यापक रुकावट आई है। देशभर में सैकड़ों फ्लाइट रद्द हुई हैं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "यह एक गंभीर मामला है। देश में हजारों लोगों को बहुत अधिक परेशानी हुई है। यात्री एयरपोर्ट पर दस घंटे या उससे अधिक समय तक फंसे रहे हैं।"

उन्होंने इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "मेरी अपील नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से है कि वे इस मामले में तुरंत उच्च-स्तरीय जांच करें और इंडिगो से स्पष्टीकरण मांगें।"

खंडेलवाल ने यह भी कहा कि इंडिगो को उन सभी लोगों को मुआवजा देना चाहिए, जिन्हें परेशानी हुई है। उन्होंने कहा, "यह अपने आप में एक बड़ा विषय है। पिछले दो दिनों में जिस तरह फ्लाइट रद्द हुईं, उससे लाखों लोगों को रोजगार और बड़ी आर्थिक हानि हुई है।"

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भी इंडिगो फ्लाइट्स के रद्द और उनमें देरी होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में इंडिगो एक महत्वपूर्ण एयरलाइन है। इंडिगो की सेवाएं और सुविधाएं अच्छी हैं, लेकिन वर्तमान में जो समस्याएं आ रही हैं, उन्हें तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। मेरे अनुसार, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमें यात्रियों की सुविधा के लिए काम करना चाहिए। नागरिक उड्डयन विभाग के साथ इंडिगो के अधिकारियों को कदम उठाने चाहिए, जिससे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया जा सके।"

इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल और उनमें देरी पर भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और मैं आज इस बारे में बात करूंगा। हमारी सरकार हमेशा जनता के हितों के लिए खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि एयरलाइन की सेवाओं में बाधा आने से यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडिगो की फ्लाइट्स क्यों रद्द हुईं?
इंडिगो के नेटवर्क और ऑपरेशंस में तकनीकी समस्याएं और अन्य कारणों से फ्लाइट्स रद्द हुईं।
यात्रियों को मुआवजा कैसे मिलेगा?
यात्रियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया कंपनी द्वारा निर्धारित की जाएगी।
क्या सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई करेगी?
भाजपा सांसदों ने नागरिक उड्डयन मंत्री से जांच की मांग की है, जिससे सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले