कर्नाटक उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कर्नाटक उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

सारांश

कर्नाटक में उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिससे राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मच गई है।

मुख्य बातें

कांग्रेस ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण के लिए उम्मीदवार घोषित किए।
उपचुनाव 9 अप्रैल को होंगे।
भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है।
कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सबकी नजरें।
नतीजे 4 मई को आएंगे।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी उपचुनावों के लिए इन उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी।

कांग्रेस ने बागलकोट विधानसभा सीट के लिए एचवाई मेटे के छोटे बेटे उमेश मेती को उम्मीदवार बनाया है, वहीं दावणगेरे दक्षिण से शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है। इस घोषणा के साथ ही टिकट को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई है। इस विषय पर आधिकारिक घोषणा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेणुगोपाल ने की।

दावणगेरे दक्षिण सीट शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि बागलकोट से विधायक एचवाई मेती के निधन से यहां उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है। कांग्रेस ने सहानुभूति के आधार पर शमनूर और मेती परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

कांग्रेस की टिकट घोषणा के बाद, समर्थ मल्लिकार्जुन और उमेश मेती ने सोमवार को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दास करियप्पा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के ये प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

यह जानकारी भी ध्यान देने योग्य है कि कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को की जाएगी और 4 मई को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। दावणगेरे दक्षिण से शमनूर शिवशंकरप्पा ने 24,472 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था, जबकि बागलकोट में एचवाई मेती को 5,878 वोटों के अंतर से जनता ने विजयी बनाया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्नाटक उपचुनाव कब होंगे?
कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान 9 अप्रैल को होगा।
कांग्रेस ने किसे उम्मीदवार बनाया है?
कांग्रेस ने बागलकोट से उमेश मेती और दावणगेरे दक्षिण से समर्थ मल्लिकार्जुन को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के उम्मीदवार कौन हैं?
भाजपा ने बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दास करियप्पा को उम्मीदवार बनाया है।
उपचुनाव के नतीजे कब आएंगे?
उपचुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस ने टिकट निर्णय के लिए क्या आधार लिया?
कांग्रेस ने सहानुभूति के आधार पर शमनूर और मेती परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले