क्या कर्नाटक में रायचूर में पत्थरों से हमलाकर मेवा विक्रेता की हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कर्नाटक में रायचूर में पत्थरों से हमलाकर मेवा विक्रेता की हत्या हुई?

सारांश

कर्नाटक के रायचूर में एक मेवा विक्रेता इमाम हुसैन की पत्थरों से हत्या कर दी गई है। इस घटना में उनका साथी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्या पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पाएगी?

मुख्य बातें

रायचूर में एक मेवा विक्रेता की हत्या हुई।
हमलावरों ने पत्थरों से हमला किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रही है।

रायचूर (कर्नाटक), 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कर्नाटक के रायचूर में सड़क पर सामान बेचने वाला एक व्यक्ति की निर्दयी हत्या कर दी गई। इस हमले में उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रेलवे स्टेशन और मंत्रालय रोड के बीच स्थित आकाशवाणी केंद्र के सामने हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान कडापा निवासी इमाम हुसैन (35) के रूप में हुई। बताया गया है कि इमाम हुसैन पिछले काफी समय से रायचूर में सड़क किनारे गाड़ी लगाकर सूखे मेवे, बिस्कुट और अन्य खाने-पीने की चीजें बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। घटना में घायल हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

गुरुवार रात को चार अज्ञात लोग इमाम हुसैन के पास आए और उससे खाने-पीने की सामग्रियों या पैसे की मांग करने लगे। जब इमाम ने मना किया, तो उन चारों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पत्थरों से हमला किया, जिससे इमाम हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए उसके साथी को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल व्यक्ति को रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीरता से हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इमाम हुसैन की हत्या पत्थरों से हमला कर की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मृतक की पहचान क्या है?
मृतक का नाम इमाम हुसैन है, जो कडापा का निवासी था।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या घायल व्यक्ति का नाम पता चला है?
घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया क्या है?
स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले