6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कासना में टप्पेबाजी का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ ऑटो और नकद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कासना में टप्पेबाजी का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ ऑटो और नकद

सारांश

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।

मुख्य बातें

कासना में टप्पेबाजी की घटना का खुलासा दो आरोपियों की गिरफ्तारी घटना में इस्तेमाल ऑटो और नकद बरामद पुलिस की सक्रियता और निगरानी तीसरे आरोपी की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कासना क्षेत्र में टप्पेबाजी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए, कासना थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो, एक एटीएम कार्ड और कुल 9,420 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई थी कि कासना बस स्टैंड के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बैग बदल ली।

बैग बदलने के बाद आरोपियों ने उसमें रखे एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए तीन बार में कुल 22,000 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना कासना में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से संदिग्धों की पहचान की।

इसके बाद 10 मार्च 2026 को पुलिस ने कस्बा कासना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ तोतला पुत्र जगदीश (26 वर्ष) निवासी राधानगर, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर और समशेर पुत्र बली मोहम्मद (48 वर्ष) निवासी सोरहा, थाना कलवारी, जिला बस्ती (हाल पता नगला फेस-2) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-16 क्यूटी 9823) बरामद हुआ है। इसके अलावा, आरोपी पंकज के पास से 2,120 रुपए नकद और बैंक ऑफ बड़ौदा का एक एटीएम कार्ड तथा आरोपी समशेर के पास से 7,300 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पंकज का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में दादरी थाने में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्तमान मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी और गश्त बढ़ाई जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए उनकी संजीदगी है। हालांकि, यह घटना इस बात का संकेत है कि हमें सतर्क रहना चाहिए और अपने सामान का ध्यान रखना चाहिए।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपियों का आपराधिक इतिहास है?
हाँ, आरोपी पंकज का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने कितने पैसे बरामद किए?
पुलिस ने कुल 9,420 रुपए नकद बरामद किए हैं।
क्या पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया?
अभी तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
इस मामले में कानूनी कार्रवाई कब शुरू हुई?
मामले में कानूनी कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के आधार पर शुरू हुई।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने निगरानी और गश्त बढ़ाई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले