30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत को दुनिया का समर्थन मिला, कांग्रेस का नहीं? पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत को दुनिया का समर्थन मिला, कांग्रेस का नहीं? पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदर्भ में कहा कि भारत की सुरक्षा नीति स्पष्ट है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के वीरों का सम्मान नहीं है, जबकि दुनिया ने भारत के समर्थन में एकजुटता दिखाई है। जानिए इस महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत किया है।
दुनिया भर के देशों से भारत को समर्थन प्राप्त हुआ है।
कांग्रेस की आलोचना राजनीतिक स्वार्थ का परिणाम है।
भारत की संविधानिक सुरक्षा कोई समझौता नहीं करेगी।
शांति और सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है।

नई दिल्ली, 29 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में आतंकी हमले के लिए उनके आकाओं और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया ने देखा है कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बढ़ा है। सिंदूर से लेकर सिंधू तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की गई है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारत में आतंकी हमले के लिए उसके आकाओं और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। वे ऐसे ही नहीं जा सकते। 'ऑपरेशन सिंदूर' से यह साफ है कि भारत ने तीन सूत्र तय किए हैं। पहला- अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो हम अपने तरीके, अपनी शर्तों और अपने समय पर जवाब देंगे। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा, और तीसरी बात यह है कि हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंकी आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।"

पीएम मोदी ने लोकसभा में विदेश नीति पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "विदेश नीति को लेकर यहां काफी बातें की गई हैं और दुनिया के समर्थन को लेकर भी चर्चा हुई है। मैं आज सदन में स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से नहीं रोका है। संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से केवल तीन देशों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था। क्वाड हो या ब्रिक्स हो या फिर फ्रांस, रूस या जर्मनी समेत किसी भी देश का नाम लीजिए, दुनिया भर से भारत को समर्थन मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें दुनिया के देशों का समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला। 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद तीन-चार दिन में ही ये उछल रहे थे और कह रहे थे कि कहां गई 56 इंच की छाती। कहां खो गया मोदी और मोदी तो फेल हो गया जैसी बातें कही गई। ये लोग मजा ले रहे थे और उन्हें लगता था कि बाजी मार ली। वह पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाशते थे। अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझ पर निशाना साध रहे थे, लेकिन उनकी यह बयानबाजी और छिछोरापन देश के सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहा था। कांग्रेस को न तो भारत के सामर्थ्य पर भरोसा है और न ही भारत की सेनाओं पर। वह लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके आप लोग मीडिया में हेडलाइन तो ले सकते हैं, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकते।"

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर झूठ और प्रचार को बढ़ाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, "10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की। इसको लेकर यहां भाती-भाती की बातें कही गई। ये वही प्रोपेगेंडा है, जो सीमा पार से फैलाया गया है। कुछ लोग सेना द्वारा दिए गए तथ्यों की जगह पाकिस्तान के झूठ और प्रचार को बढ़ाने में जुटे हुए हैं, जबकि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारत की सुरक्षा नीति में कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने जो बातें कहीं, वे स्पष्ट करती हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की आलोचना केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए की जा रही है, जो देश की सुरक्षा को कमजोर करती है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उठाया गया एक सशस्त्र अभियान है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करना है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे देश के वीरों का अपमान कर रहे हैं और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीतियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
भारत को किसका समर्थन मिला है?
भारत को विश्वभर के कई देशों का समर्थन मिला है, जिसमें क्वाड, ब्रिक्स, फ्रांस, रूस और जर्मनी शामिल हैं।
क्या कांग्रेस की आलोचना उचित है?
कांग्रेस की आलोचना को राजनीतिक स्वार्थ के रूप में देखा जा सकता है, जो देश की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और पाकिस्तान को जवाब देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 12 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले