26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देश में गंभीर मुद्दों के बीच भाजपा को केवल गांधी परिवार ही नजर आता है? : नाना पटोले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देश में गंभीर मुद्दों के बीच भाजपा को केवल गांधी परिवार ही नजर आता है? : नाना पटोले

सारांश

नाना पटोले ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज कर केवल गांधी परिवार को टारगेट कर रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संसद में जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। क्या यह भाजपा का डर है या कुछ और? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भाजपा का ध्यान केवल गांधी परिवार पर है।
महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे अनदेखे हैं।
नाना पटोले ने भाजपा के डर का जिक्र किया।
सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

नागपुर, 9 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। वोटर लिस्ट मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि भारत की नागरिकता लेने से पहले सोनिया गांधी वोटर बन गईं। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने इसे भाजपा का डर करार दिया।

नाना पटोले ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि भाजपा इस कदर डरी हुई है कि उसे केवल गांधी परिवार ही नजर आता है। इसके अलावा, उसे कुछ भी समझ नहीं आता। वे सिर्फ इतना ही देख पा रही हैं कि कैसे गांधी परिवार को विभिन्न तरीके से परेशान किया जाए। इसके लिए वे नए-नए हथकंडे अपना रही हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में देश में कई प्रकार की समस्याएं हैं, जिनमें महंगाई और बेरोजगारी सबसे प्रमुख हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र सरकार इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दे रही है। ऐसा करके सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात करने की कोशिश कर रही है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हम इस तरह की व्यवस्था को अपने देश में बिल्कुल भी धरातल पर उतरने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में अनेक गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन सरकार का इस पर कोई भी ध्यान नहीं है। इसके विपरीत सरकार सिर्फ यही सोच रही है कि कैसे गांधी परिवार को परेशान किया जाए। इसी कड़ी में यह मुद्दा लाया गया है।

नाना पटोले ने कहा कि पहले भाजपा के लोगों ने गांधी परिवार और सोनिया गांधी को परेशान करने के लिए नागरिकता का मुद्दा उठाया था और अब मतदाता सूची का मुद्दा उठाया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा को इससे किसी भी प्रकार का राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला है। मौजूदा समय में भाजपा सिर्फ यही सोच रही है कि कैसे भी करके गांधी परिवार को परेशान किया जाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि देश में कई समस्याएं हैं जिन पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। नाना पटोले का बयान महत्वपूर्ण है और यह दर्शाता है कि राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच, वास्तविक मुद्दे कहीं खो गए हैं। हमें ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नाना पटोले का बयान सही है?
यह बयान भाजपा के खिलाफ एक राजनीतिक आरोप है, जिसमें नाना पटोले ने गांधी परिवार को भाजपा के टारगेट के रूप में पेश किया है।
सरकार को किन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए?
महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे वर्तमान में देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले