11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस ने राजनीतिक दलों के बीच भी अपनी विश्वसनीयता खो दी है: सैयद जफर इस्लाम?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस ने राजनीतिक दलों के बीच भी अपनी विश्वसनीयता खो दी है: सैयद जफर इस्लाम?

सारांश

क्या कांग्रेस ने राजनीतिक दलों के बीच भी अपनी विश्वसनीयता खो दी है? जानें भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम के ताज़ा बयान में क्या कहा गया।

मुख्य बातें

भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया।
कांग्रेस की विश्वसनीयता संकट में है।
जी राम जी बिल ग्रामीण विकास के लिए है।
भाजपा का प्राथमिक उद्देश्य जनता का कल्याण है।
भाजपा के सिद्धांत में कोई समझौता नहीं होगा।

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लोकप्रियता को दिया। उन्होंने सोमवार को कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। इसी का परिणाम है कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा ने जीत हासिल की है।

सैयद जफर इस्लाम ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि आज भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक जीत है, जो हमें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। जीत का मुख्य कारण यह है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का चेहरा आज सभी के लिए स्वीकार्य है। हम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोगों का विश्वास हमारी सरकार पर बढ़े।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन में जल्द ही फूट की स्थिति उत्पन्न होगी, क्योंकि इन लोगों ने देश और प्रदेश के हितों के बारे में कभी नहीं सोचा। इनका प्राथमिक मुद्दा जनता का कल्याण नहीं रहा, बल्कि कुर्सी ही रहा है। मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि अगर कुर्सी नहीं बचती, तो लोग कभी देश के बारे में नहीं सोचते, जबकि एनडीए में ऐसा नहीं है। हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमेशा जनता का कल्याण करना रहा है और आगे भी रहेगा।

भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में यही सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं। हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता आज की तारीख में देश-प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। यही कारण है कि आज देश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है।

सैयद जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हाशिए पर है। जनता अब इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर रही है, जबकि जो दल पहले कांग्रेस का समर्थन करते थे, वे भी अब पीछे हट रहे हैं। अब सभी को समझ आ गया है कि कांग्रेस को समर्थन देने से कोई लाभ नहीं है। कांग्रेस की विश्वसनीयता अब केवल जनता के बीच ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों के बीच भी समाप्त हो चुकी है।

भाजपा प्रवक्ता ने ‘जी राम जी बिल’ का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए ये कुछ भी अतार्किक बातें कर रहे हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। हमें समझना होगा कि 'जी राम जी' बिल मुख्य रूप से ग्रामीण भारत के विकास के लिए है, लेकिन अफसोस कि विपक्षी दल इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। ये लोग किसी भी मुद्दे को सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए हवा दे रहे हैं, लेकिन अब देश की जनता इनकी मंशा को समझ चुकी है। ऐसी स्थिति में इन्हें किसी भी कीमत पर सफलता नहीं मिलने वाली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की विश्वसनीयता में कमी आई है, जो अब केवल जनता के बीच ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के बीच भी देखी जा रही है। भाजपा ने इस अवसर का लाभ उठाया है और अपनी लोकप्रियता को मजबूत किया है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा की जीत का श्रेय किसे दिया गया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लोकप्रियता को भाजपा की जीत का श्रेय दिया गया है।
कांग्रेस की स्थिति के बारे में क्या कहा गया?
कांग्रेस की विश्वसनीयता अब केवल जनता के बीच ही नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के बीच भी खत्म हो चुकी है।
'जी राम जी बिल' क्या है?
'जी राम जी बिल' मुख्य रूप से ग्रामीण भारत के विकास के लिए है।
भाजपा की प्राथमिकता क्या है?
भाजपा का प्राथमिक उद्देश्य हमेशा जनता का कल्याण करना रहा है।
आगामी राजनीतिक स्थिति के बारे में क्या कहा गया?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन में जल्द ही फूट की स्थिति उत्पन्न होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले