10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोची समझी साजिश के तहत दिल्ली में हिंसा को अंजाम दिया गया था? कपिल मिश्रा ने उठाए सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोची समझी साजिश के तहत दिल्ली में हिंसा को अंजाम दिया गया था? कपिल मिश्रा ने उठाए सवाल

सारांश

दिल्ली में हालिया दंगों को लेकर कपिल मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत हिंसा को अंजाम दिया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत का इनकार इस बात की पुष्टि करता है कि यह सब सुनियोजित तरीके से हुआ। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

दिल्ली दंगे को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की याचिका को खारिज किया।
कपिल मिश्रा ने सोची समझी साजिश का दावा किया।
दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा बन चुका है।
आम आदमी पार्टी में बगावत की स्थिति है।

नई दिल्ली, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दोनों को जमानत नहीं मिलने से यह स्पष्ट हो रहा है कि दिल्ली में सोची समझी साजिश के तहत हिंसा को अंजाम दिया गया था। यह कोई अचानक से नहीं हुआ, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया था।

कपिल मिश्रा ने सोमवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि देश के लोगों को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए ताकि उन्हें पता लग सके कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किस प्रकार सोची-समझी साजिश के तहत दंगे को अंजाम दिया गया। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार दिल्ली दंगे में शामिल आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया गया और किस प्रकार वकीलों की एक बड़ी जमात उनके पक्ष में खड़ी कर दी गई। ये लोग इन आरोपियों को बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा रहे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आज शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत पर एक साल की रोक लगा दी।

कपिल मिश्रा ने ‘शीशमहल’ को लेकर कहा कि विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने से यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था। दिल्ली के लोगों से कुछ भी नहीं छुपाया जा सकता है।

इसके अलावा, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि शरजील इमाम ने इस देश को तोड़ने का काम किया, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। यहां तक कि कई राजनीतिक दल के लोगों ने उनके साथ मंच भी साझा किया है। लिहाजा, अब ऐसे लोगों को सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान, शरजील इमाम के साथ मंच पर देखे जा चुके हैं, इसलिए आज उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

साथ ही, आशीष सूद ने दावा किया कि हमें अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी में बगावत है। वहां पर एकजुटता नहीं है। पार्टी के नेताओं में फूट है। लोगों में तालमेल का अभाव है। पूरी दुनिया जानती है कि मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी में क्या स्थिति बनी हुई है।

वहीं, ‘आप’ विधायक गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार से आम लोगों को प्रदूषण से समस्याओं का सामना करना पड़ा, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दुखद है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर बातचीत नहीं करना चाहती। आज की तारीख में दिल्ली में प्रदूषण एक विकराल समस्या बन चुकी है। सरकार ने इस संबंध में किसी भी प्रकार का संतोषजनक कदम नहीं उठाया। स्थिति ऐसी बन गई कि दिल्ली की जनता को दमघोंटू वातावरण में सांस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार को इस संबंध में यथाशीघ्र अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

गोपाल राय ने कहा कि निश्चित तौर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली सरकार लोगों को साफ वातावरण देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इस संबंध में सरकार को विधानसभा में जवाब देना चाहिए ताकि पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके।

उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब में खुलेआम नियमों की अवहेलना की जाती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज की तारीख में पंजाब में स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है और इसका पूरा श्रेय वहां की सरकार को जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम किसी भी दावे के पीछे की सच्चाई को जानें। दिल्ली में जो कुछ भी हो रहा है, वह केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक भी है। हमें एकजुट होकर सच्चाई का सामना करना होगा।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या कहना है?
सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है।
कपिल मिश्रा ने हिंसा को लेकर क्या कहा?
कपिल मिश्रा ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया है।
आम आदमी पार्टी की स्थिति क्या है?
आम आदमी पार्टी में बगावत की स्थिति है और नेताओं के बीच फूट है।
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति क्या है?
दिल्ली में प्रदूषण विकराल समस्या बन चुकी है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
क्या कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं?
जी हां, उन्होंने विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश करने की बात की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले