26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कंगना रनौत ने सदन में विपक्ष पर जमकर बरसे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कंगना रनौत ने सदन में विपक्ष पर जमकर बरसे?

सारांश

कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर तीखे आरोप लगाए, कहा कि विपक्ष की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। जानिए इस विवाद के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

कंगना रनौत ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विपक्ष की वजह से सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।
महिलाओं का अपमान करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की गई।
‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस का उल्लेख किया गया।
कंगना ने चुनाव सुधारों पर अपनी राय रखने का अवसर नहीं मिलने की बात कही।

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में ‘चुनाव सुधार’ जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर कड़ी टिप्पणी की और सदन की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि विपक्ष के कारण हम सदमे में हैं, क्योंकि ये हर रोज़ केवल हंगामा करते हैं।

कंगना रनौत ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष के कारण सदन में कार्यवाही सुचारू नहीं हो पा रही है और एसआईआर मुद्दा बनाकर समय बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "नए सांसद के रूप में मुझे चुनावी सुधारों पर बोलने का अवसर मिला, लेकिन विपक्ष के कारण हम अपनी राय नहीं रख पा रहे हैं। हम यहाँ लोगों की आवाज़ बनकर आते हैं, लेकिन विपक्ष पहले दिन से ही तमाशा कर रहा है। कुछ दिन सदन की कार्यवाही ठीक चली, बाकी दिन सिर्फ हंगामे होते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के तमाशे को देखकर हमारा दिल दहल जाता है। ये लोग वेल में उतरकर डराते-धमकाते हैं और धक्का-मुक्की करते हैं। एक भी ऐसी कोई बदतमीजी नहीं है, जो इनकी तरफ से नहीं हुई हो। ये केवल एसआईआर-एसआईआर करते रहे, लेकिन जब कल एसआईआर पर बोलने के लिए कहा गया तो ये खादी, खादी के धागों और कपड़ों पर बात करने लगे और घूम फिरकर उस विदेशी महिला पर आ गए।

कंगना ने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया। मंडी सांसद ने कहा कि विदेशी महिला का हरियाणा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। वह महिला कह चुकी है कि वह कभी भारत भी नहीं आई, लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी उसकी फोटो को संसद में उछाल रहे हैं। मैं एक महिला होने के नाते समझ सकती हूँ कि ऐसा होने पर कितना बुरा लगता है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है, जबकि पीएम मोदी ने हमेशा महिलाओं और बेटियों के लिए सोचा है। उन्होंने महिलाओं को गैस, शौचालय और कई योजनाएं दी हैं।

वोट चोरी पर मंडी सांसद ने कहा कि ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस विपक्ष भूल गया है, जब एक विपक्षी नेता राज नारायण ने इंदिरा गांधी पर चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाया था और उसे साबित भी किया था। आज ये लोग ईवीएम हैक होने का आरोप लगा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि लोकतंत्र की मूलभूत संरचना पर भी सवाल उठाता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंगना रनौत ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए?
कंगना रनौत ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं और केवल हंगामा कर रहे हैं।
कंगना ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया?
कंगना ने राहुल गांधी पर विदेशी महिला के संबंध में महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
क्या कंगना ने चुनाव सुधारों पर बात की?
हाँ, कंगना ने चुनाव सुधारों पर बोलने का अवसर मिलने का जिक्र किया, लेकिन कहा कि विपक्ष के कारण वे अपनी राय नहीं रख पा रहे हैं।
कंगना ने 'इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण' केस का जिक्र क्यों किया?
कंगना ने उस केस का जिक्र किया ताकि यह दिखा सकें कि विपक्ष कैसे आज ईवीएम हैकिंग का आरोप लगा रहा है।
क्या यह मामला महत्वपूर्ण है?
हाँ, यह मामला राजनीतिक संवाद और लोकतंत्र पर गंभीर प्रभाव डालता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले