10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पश्चिम बंगाल में 'आतंक' की सरकार और 'जंगलराज' है? : ललन सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पश्चिम बंगाल में 'आतंक' की सरकार और 'जंगलराज' है? : ललन सिंह

सारांश

क्या पश्चिम बंगाल में आतंक की सरकार है? केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जानें क्या कहते हैं वे इस बारे में और किस तरह के हालात वहां हैं।

मुख्य बातें

पश्चिम बंगाल में आतंक और जंगलराज का शासन ममता बनर्जी पर उठाए गए गंभीर सवाल केंद्र सरकार का कानून व्यवस्था पर जोर

पटना, 19 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि वहां आतंक की सरकार है और जंगलराज का शासन है। उन्होंने पटना में पत्रकारों को वहां जाकर स्थिति का अवलोकन करने की सलाह दी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान, टीएमसी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के मां काली और मां लक्ष्मी की शरण में आने के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मां दुर्गा, मां काली का नाम लेंगे या जय श्री राम का नाम लेंगे, यह ममता बनर्जी से पूछ कर तय करेंगे?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक बड़े सात्विक व्यक्ति हैं, सभी देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं। वे मनोयोग से देश की सेवा कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी को यह सोचना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में क्या स्थिति है? वहां हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वर्तमान सरकार, क्या यह ममता जी की है या तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की?"

राजद अध्यक्ष लालू यादव के विकास पर तंज कसते हुए ललन सिंह ने कहा कि उस समय बिहार में विकास इतना था कि सभी सड़कें चकाचक थीं। उन्होंने कहा कि उस समय सड़कें नहीं थीं, केवल गड्ढे थे, बिजली नहीं थी, और कानून व्यवस्था ऐसी थी कि शाम के छह बजे बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। अपहरण की घटनाएं आम थीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रॉबर्ट वाड्रा का पक्ष लेने पर उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य घोटाले में शामिल हैं। दिल्ली में जो नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वे सभी जमीन के घोटाले में फंसे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के राज में कानून का राज है, कार्रवाई निश्चित होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार की स्थिति क्या है?
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि वहां आतंक और जंगलराज का शासन है।
ललन सिंह ने ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि ममता को यह समझना चाहिए कि उनके राज्य में क्या हालात हैं।
क्या पीएम मोदी का शासन कानून का शासन है?
हां, ललन सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी के शासन में कानून का राज है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले