2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी और देश का अपमान करने में कसर नहीं छोड़ रहे राहुल गांधी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी और देश का अपमान करने में कसर नहीं छोड़ रहे राहुल गांधी?

सारांश

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी, विशेषकर राहुल गांधी, विदेशों में जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके इस बयान के पीछे की पूरी कहानी और क्या है इसका सच।

मुख्य बातें

कांग्रेस पार्टी के बयानों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सोशल मीडिया के प्रभाव का सही उपयोग होना चाहिए।
राजनीतिक बयानों का भारत की छवि पर प्रभाव पड़ता है।
राहुल गांधी और उनकी टीम के बयानों पर विचार करें।
बाहरी ताकतों का प्रभाव भारत में राजनीतिक विमर्श पर पड़ सकता है।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ साजिशें रचने में लगे हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी, खासकर राहुल गांधी और उनकी टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं। बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे उनके समर्थक, जिनका भारत से कोई संबंध नहीं है, वो भारत में नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिससे पता चलता है कि कोई अकाउंट किस देश से संचालित हो रहा है। उदाहरण के लिए, भाजपा का आधिकारिक अकाउंट भारत में ही दिखता है। भाजपा के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय का अकाउंट भी भारत में दिखता है, और मेरा भी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का अकाउंट संयुक्त राज्य अमेरिका दिखा रहा है। आईएनसी महाराष्ट्र का अकाउंट पहले आयरलैंड दिखाता था, लेकिन इस नए फीचर के बाद इसे भारत में बदल दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि हम देश को यह दिखाना चाहते हैं कि कैसे कई वर्षों से, विशेषकर 2014 के बाद, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की टीम, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को अपमानित करने के लिए विदेशी ताकतों की मदद ले रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि हाल ही में अर्पित शर्मा नाम के एक क्रिएटर ने वोट चोरी पर एक वीडियो बनाया, लेकिन उनका अकाउंट भारत में नहीं है। यह यूरोप से संचालित हो रहा है।

उनके वीडियो में कई ऐसे दावे किए गए हैं जो भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। एक और उदाहरण डॉ. कालिका का है, जिनके सिंगापुर वाले अकाउंट ने भारतीय चुनाव आयुक्त के गिरफ्तारी का मनगढ़ंत दावा करते हुए झूठी तस्वीरें साझा की हैं। ये घटनाएं एक चिंताजनक पैटर्न की ओर इशारा करती हैं जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विदेश से नकली बातें फैलाने का प्रयास कर रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि राजनीतिक बयानबाज़ी का हर कदम देश की एकता और अखंडता पर प्रभाव डाल सकता है। हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि हम अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ क्या कहते हैं, ताकि हम एक स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ सकें।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी विदेशों में क्यों जाते हैं?
राहुल गांधी विदेशों में अपने विचार साझा करने के लिए जाते हैं, लेकिन उनके बयानों पर कई बार विवाद उठता है।
संबित पात्रा का बयान क्यों महत्वपूर्ण है?
संबित पात्रा का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह भारतीय राजनीति में एक प्रमुख आवाज हैं और उनके आरोप राजनीतिक विमर्श को प्रभावित कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले