9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव 20 दिनों में सरकारी नौकरी दिलाएंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव 20 दिनों में सरकारी नौकरी दिलाएंगे?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र भले ही कच्ची हो, लेकिन जुबान पक्की है। जानिए इस सभा में और क्या-क्या कहा गया।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।
महागठबंधन की सरकार बनने पर 20 दिनों में कानून लाया जाएगा।
युवाओं से पूछा गया कि क्या वे नौकरी पाने के लिए तैयार हैं।
नीतीश कुमार सरकार पर कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया गया।
महिला रोजगार योजना पर रिश्वत का आरोप।

सारण, 28 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सारण जिले में उपस्थित थे। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। मैं जो भी वादा करता हूं, उसे पूरा करता हूं, इसका प्रमाण बिहार की जनता है।

तेजस्वी यादव ने बताया कि मैंने 17 महीने में युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वोटिंग दो चरणों में होगी। 14 तारीख को परिणाम आएगा। महागठबंधन की सरकार बनने पर 20 दिनों में एक कानून लाया जाएगा कि जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें नौकरी दिलाने का कार्य करूंगा।

चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी ने युवाओं से पूछा कि क्या आप सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयार हैं? कौन तैयार है? अपने हाथ उठाकर मुझे दिखाओ। तेजस्वी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम रोजगार के मुद्दे पर बात करते हैं, तो वे कहते हैं कि कहां से सरकारी नौकरी लाकर दूंगा। मैं बताना चाहता हूं कि जैसे 17 महीने में 5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, वैसे ही हर परिवार, जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे ही हमने माताओं और बहनों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और माई बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता देने की घोषणा की, वर्तमान सरकार ने भी बिजली मुफ्त देने का ऐलान कर दिया। 20 वर्षों में कभी पेंशन नहीं बढ़ाई गई थी, लेकिन हमारी घोषणा के बाद यह भी हो गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं जो कहता हूं, करता हूं और लोग मेरे वादों पर भरोसा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में गए 10 हजार रुपए की सहायता राशि को तेजस्वी यादव ने रिश्वत बताते हुए कहा कि अभी दे रहे हैं, कल छीन भी लेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह न केवल उनके लिए, बल्कि बिहार के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी के लिए क्या वादा किया है?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे 20 दिनों में बिना सरकारी नौकरी वाले परिवारों को नौकरी दिलाने का कानून लाएंगे।
क्या तेजस्वी यादव के वादे पर भरोसा किया जा सकता है?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं और बिहार की जनता उनकी बातों की गवाह है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले