26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव को एक मौका देंगे, उम्मीदों को पूरा करने का काम करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव को एक मौका देंगे, उम्मीदों को पूरा करने का काम करेंगे?

सारांश

तेजस्वी यादव ने दरभंगा में चुनावी सभा में जनता से एक मौका मांगा है। उन्होंने वादा किया कि अगर मौका दिया गया तो वह हर परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने का कार्य करेंगे। जानें तेजस्वी के इस वादे का क्या महत्व है।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने जनता से एक मौका मांगा है।
हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।
महागठबंधन ने घोषणापत्र जारी किया है।
बेरोजगारी को खत्म करने की कोशिश की जाएगी।
तेजस्वी का कहना है कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।

दरभंगा, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में कहा कि मुझे जनता का एक मौकाएक अवसर दीजिए, तेजस्वी यादव आपकी उम्मीदों को पूरा करने का कार्य करेंगे।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमें एक मौका दीजिए, आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नौकरियां सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो वादा उन्होंने किया था, उसे उन्होंने पूरा किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। उम्र में भले ही छोटे हैं, लेकिन उनकी बात पक्की है। हर जाति और धर्म के लोगों को नौकरी दिलाई जाएगी।

तेजस्वी ने एक बार फिर इस बात को दोहराते हुए कहा कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर हर उस परिवार को कम से कम एक सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया जाएगा, जिसके पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हमने नौकरी देने का कार्य किया है और हमारी महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नौकरी दी जाएगी, क्योंकि तेजस्वी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।

उन्होंने एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग और हमारे चाचा नीतीश कुमार 2020 में कहते थे कि नौकरी देंगे, तो तंज कसते थे कि कहां से देंगे, घर से पैसा लाकर देंगे? जब हम सरकार में 17 महीने रहे तो 5 लाख नौकरियां देने का कार्य किया गया। हमने काम किया है। इस बार भी बेरोजगारी को जड़ से खत्म कर देंगे। जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने का काम हमारी सरकार करेगी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने घोषणापत्र जारी कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये इंडिया गठबंधन का संकल्प पत्र दलों और दिलों का प्रण है। एक-एक घोषणा दिल से लिया हुआ प्रण है, अपने हर प्रण को प्राण झोंक कर पूरा करेंगे। एक बिहारी दिल से जब कुछ ठान लेता है तो फिर बिना हासिल किए रुकता नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह वादा युवा मतदाताओं को आकर्षित करने का एक स्मार्ट तरीका है। हालांकि, इसे पूरा करने की चुनौती भी बड़ी है, विशेष रूप से वर्तमान आर्थिक स्थितियों में।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव कौन हैं?
तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता हैं और बिहार विधानसभा चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार हैं।
तेजस्वी यादव ने क्या वादा किया है?
उन्होंने वादा किया है कि अगर उन्हें एक मौका दिया गया, तो वह हर परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने का काम करेंगे।
तेजस्वी यादव का राजनीतिक अनुभव क्या है?
तेजस्वी यादव ने पहले भी बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं और उन्हें युवा नेतृत्व के रूप में जाना जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले