27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव के पास बिहार के विकास का विजन है? : मृत्युंजय तिवारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव के पास बिहार के विकास का विजन है? : मृत्युंजय तिवारी

सारांश

क्या तेजस्वी यादव बिहार के विकास के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? जानिए बिहार सरकार की पेंशन योजना पर मृत्युंजय तिवारी का क्या कहना है।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार की सरकार चुनावी लाभ के लिए योजनाओं की घोषणा कर रही है।
तेजस्वी यादव का बिहार के विकास के लिए स्पष्ट विजन है।
चिराग पासवान को एनडीए से दूर होना चाहिए।

पटना, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार सरकार द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हर महीने 400 रुपए की बजाय 1,100 रुपए पेंशन देने की घोषणा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने चार महीने पहले इस मुद्दे की घोषणा की थी। चुनाव नजदीक है, इसलिए नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है।

रविवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि असल में नीतीश कुमार थक चुके हैं और बिहार की बागडोर संभालने में असमर्थ हैं। तेजस्वी यादव के पास बिहार के विकास का स्पष्ट विजन है और वह राज्य के हित के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि बिहार सरकार ने तेजस्वी यादव की रणनीति की नकल करते हुए घोषणा की है। तेजस्वी ने कहा था कि यदि उनकी सरकार बनी तो हर माह 1,500 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। लेकिन सरकार केवल 1,100 रुपए देने की बात कर रही है, जो कि बहुत कम है। सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार बिहार को संभालने में असमर्थ हैं, और उनका थक जाना स्पष्ट है। तेजस्वी यादव के पास बिहार को आगे बढ़ाने का विजन है। चुनाव नजदीक आते ही सरकार ने जनता को भ्रमित करने के लिए यह घोषणा की है, जिसका जवाब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिया जाएगा।

चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में राजद प्रवक्ता ने कहा कि वह एनडीए से नाराज हैं और उन्हें मनमर्जी की सीट नहीं मिलने वाली है। भाजपा और जेडीयू चुनाव में मलाईदार सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और उन्हें दरकिनार कर दिया जाएगा। यह बात चिराग पासवान को भी समझ में आ गई है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करने वाले चिराग पासवान को बिहार के हित के लिए एनडीए का साथ छोड़ देना चाहिए।

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संपादकीय पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि हम लोग इंडिया ब्लॉक में हैं। उन्होंने जो लिखा है, वह बिल्कुल सही है। विपक्ष का काम है सरकार को आईना दिखाना।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां विकास और कल्याण की योजनाएं राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग की जा रही हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार सरकार की पेंशन योजना में बदलाव क्या है?
बिहार सरकार ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए पेंशन राशि को 400 रुपए से 1,100 रुपए करने की घोषणा की है।
तेजस्वी यादव का बिहार के विकास के लिए विजन क्या है?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनी तो हर माह 1,500 रुपए पेंशन देने का वादा किया है।
नीतीश कुमार की हालिया घोषणाओं का क्या कारण है?
राजद प्रवक्ता का मानना है कि चुनाव नजदीक होने के कारण नीतीश कुमार ने यह घोषणाएं की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले