28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव पर जीवेश मिश्रा और मंगल पांडेय ने कसे तंज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव पर जीवेश मिश्रा और मंगल पांडेय ने कसे तंज?

सारांश

बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बयानबाजी ने एक नया मोड़ लिया है। मंत्री जीवेश मिश्रा और मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर तीखे तंज कसे हैं, जो चुनावी बहस को और भी गर्म कर सकते हैं। जानिए इस राजनीतिक टकराव के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज हो गई है।
जीवेश मिश्रा ने पेंशन में वृद्धि का जिक्र किया।
तेजस्वी यादव पर आरोपों का दौर जारी है।
राजनीतिक संवाद में नया मोड़ आ सकता है।
मंगल पांडेय ने सोनिया गांधी का भी जिक्र किया।

दरभंगा, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है।

दरभंगा में एक कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बयानवीर बनकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की है, जिससे तेजस्वी और उनका परिवार तनाव में आ गया है। जब भी गरीबों के हित में कोई फैसला होता है, तब राजद वाले छाती पीटने लगते हैं।

मंत्री मिश्रा ने बताया कि पहले पेंशन 400 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 1,100 रुपये किया गया है। यह निर्णय आम जनता की मांग पर लिया गया है और इससे पूरे राज्य में खुशी की लहर है।

जीवेश मिश्रा ने कहा, “तेजस्वी यादव को यह रास नहीं आया, क्योंकि उनके पास चुनाव में गिनाने लायक कुछ नहीं बचा। 15 वर्षों के अपने माता-पिता के शासनकाल का वह क्या जवाब देंगे?”

वहीं, मोतिहारी में एक अलग कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर पलटवार किया।

मंगल पांडेय ने कहा, “अगर तेजस्वी यादव में हिम्मत है, तो जाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछें कि प्रियंका गांधी को टिकट क्यों दिया जाता है। और फिर अपने पिता लालू यादव से पूछें कि उन्होंने अपनी बेटी को टिकट क्यों दिया?”

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सिर्फ उनकी बहन ही बहन है और यादव परिवार की बाकी बहनें कुछ नहीं? ये लोग बहनों को टिकट देकर बहनोई को मजबूत करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना दिलचस्प होगा कि ये तंज मतदाताओं को किस दिशा में प्रभावित करेंगे।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव पर तंज क्यों कसे गए?
जीवेश मिश्रा और मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें राजनीतिक बयानवीर बताया है।
पेंशन में वृद्धि का क्या महत्व है?
पेंशन में वृद्धि से राज्य की गरीब जनता को लाभ होगा, जो कि चुनावी मुद्दा बन सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले