30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रदेश सरकार पीएम मोदी के विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रदेश सरकार पीएम मोदी के विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है?

सारांश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम प्रदेश के विकास और जनता के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानिए इस विकास यात्रा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश सरकार पीएम मोदी के विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश के विकास के लिए 24 घंटे विधानसभा चलाने का निर्णय लिया गया है।
जनता के हित में निर्णय लेने में कोई विलंब नहीं होगा।
भ्रष्टाचार और लूट के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
भाजपा के साथ विकास में रुचि रखने वाले सभी लोग जुड़े हैं।

लखनऊ, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता के हितों पर किसी भी प्रकार का आघात न हो। हमारी यह कोशिश है कि उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाया जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमने 24 घंटे सदन चलाने का निर्णय लिया है, क्योंकि हम प्रदेश के विकास में किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सभी विभागों के मंत्रियों ने विभागवार अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में अब तक क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता के हित में निर्णय लेने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो। 2017 से अब तक हमारी सरकार की जितनी भी उपलब्धियां हैं, उन्हें लोगों के बीच रखा गया है। हमने प्रदेश के लोगों से यह वादा किया है कि जनता के हित के साथ हमारी सरकार किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि जब 2047 में हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे, तब तक भारत एक विकसित देश और उत्तर प्रदेश एक पूर्ण विकसित राज्य के रूप में स्थापित हो चुका होगा, क्योंकि हमारी सरकार लगातार प्रदेश के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। इन लोगों ने आज तक प्रदेश की सत्ता में रहते हुए जनता के हितों के लिए कोई कदम नहीं उठाए। अगर समाजवादी पार्टी अपने कार्यकाल को देखे, तो उन्हें भ्रष्टाचार, लूट और बलात्कार के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। यह पार्टी केवल राजनीति के लिए जानी जाती है। आज जब हमारी सरकार प्रदेश के लोगों के लिए कार्य कर रही है, तो दुर्भाग्य से समाजवादी पार्टी को दर्द हो रहा है। सपा के इस दोहरे चरित्र को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

वहीं, पूजा पाल की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा के संबंध में ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो लोग प्रदेश का विकास चाहते हैं, वे सभी आज की तारीख में भाजपा के साथ हैं। वे हमेशा ही प्रदेश के हित के बारे में सोचते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि सरकार अपनी योजनाओं को कितनी प्रभावी ढंग से लागू कर पाती है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश सरकार का विजन डॉक्यूमेंट 2047 क्या है?
यह एक योजना है जिसमें प्रदेश को विकसित बनाने के लिए विभिन्न उपाय और नीतियां शामिल हैं।
क्या समाजवादी पार्टी ने विकास में कोई योगदान दिया है?
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जनता के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले