18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बाबासाहेब अंबेडकर जयंती: सीएम योगी, पंकज चौधरी, केशव और ब्रजेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बाबासाहेब अंबेडकर जयंती: सीएम योगी, पंकज चौधरी, केशव और ब्रजेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सारांश

लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर अन्य नेताओं ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जानें इस खास दिन के बारे में।

मुख्य बातें

बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को होती है।
वे भारतीय संविधान के निर्माता हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता श्रद्धांजलि देते हैं।
उनके आदर्शों का महत्व आज भी है।
समानता और न्याय की दिशा में प्रयास जारी हैं।

लखनऊ, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश भर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता माना जाता है। नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब के संवैधानिक आदर्श देश को समानता, न्याय और सशक्त समाज की ओर ले जाते हैं।

सभी नेताओं ने उनके मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि। अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अनमोल रत्न हैं। उनका प्रेरक जीवन हम सभी के लिए हमेशा पथप्रदर्शक रहेगा।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा कि भारतीय संविधान के शिल्पी, महान समाज सुधारक, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सादर नमन। वंचितों और उपेक्षितों के अधिकारों के लिए आवाज बनकर, बाबा साहेब ने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की मजबूत नींव रखी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाने के लिए समता, न्याय और मानव गरिमा की दृढ़ आधारशिला रखी। उनका संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है। उन्होंने आगे लिखा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबासाहेब के समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को 'पंचतीर्थ' जैसे प्रेरक प्रयासों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। यह समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास का दृष्टिकोण करोड़ों वंचितों के जीवन में नई आशा और अवसरों का संचार कर रहा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया में लिखा कि 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के अग्रदूत, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को पुनर्जीवित करने का भी एक माध्यम है। आज के नेता उनके सिद्धांतों को अपनाकर एक समान और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती कब मनाई जाती है?
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है।
बाबासाहेब अंबेडकर को किस लिए जाना जाता है?
बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और समाज सुधारक माना जाता है।
इस वर्ष अंबेडकर जयंती पर कौन-कौन से नेता उपस्थित थे?
इस वर्ष अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपस्थित थे।
बाबासाहेब के आदर्श क्या हैं?
बाबासाहेब के आदर्श समता, न्याय और बंधुत्व पर आधारित हैं।
बाबासाहेब अंबेडकर का योगदान क्या है?
बाबासाहेब अंबेडकर ने भारतीय समाज में समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया और संविधान की रचना की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले