27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन हो गया?

सारांश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन. 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लीं। परिवार में शोक।

मुख्य बातें

ब्रह्मादीन यादव का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।
उन्होंने अपने जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका अंतिम संस्कार रीवा में होगा।
स्वास्थ्य के चलते वे पिछले कुछ समय से बीमार थे।
परिवार और समाज में शोक की लहर है।

सुल्तानपुर, 16 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का मंगलवार रात 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रीवा में किया जाएगा। इस दुखद समाचार से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था। 27 जून की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेट से संबंधित समस्याओं के कारण सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें विशेष देखरेख में रखा था।

28 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी और ब्रह्मादीन यादव की बेटी सीमा यादव अपनी पुत्री के साथ पिता का हालचाल जानने सुल्तानपुर पहुंची थीं। उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से चर्चा की। इसके बाद वह मध्य प्रदेश लौट गई थीं।

30 जून को ब्रह्मादीन यादव की हालत में सुधार देखा गया, जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया। घर पर उनका स्वास्थ्य स्थिर लग रहा था, लेकिन मंगलवार शाम को अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से परिवार में गमगीन माहौल है। ब्रह्मादीन यादव ने अपने लंबे जीवनकाल में परिवार व समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। साल 2023 में उनकी पत्नी का निधन हुआ था।

ब्रह्मादीन यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां रीवा में शुरू हो चुकी हैं, जहां बुधवार को उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि ब्रह्मादीन यादव का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। एक ऐसे व्यक्ति का चले जाना, जिसने समाज में अपने योगदान दिया, हमेशा याद किया जाएगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रह्मादीन यादव का निधन कब हुआ?
ब्रह्मादीन यादव का निधन 16 जुलाई को हुआ।
उनका अंतिम संस्कार कहां होगा?
उनका अंतिम संस्कार रीवा में होगा।
ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य कैसे था?
उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था।
उनकी पत्नी का निधन कब हुआ था?
साल 2023 में उनकी पत्नी का निधन हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले