क्या मध्य प्रदेश में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ हुआ है?

सारांश

मध्य प्रदेश ने अपने स्थापना दिवस पर हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया है, जो पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने इस सेवा के माध्यम से पर्यटन को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

मुख्य बातें

मध्य प्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री ने इसे पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह सेवा प्रमुख स्थलों को कम समय में जोड़ने का कार्य करेगी।
यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा देगी।
प्रदेश में इंट्रा-स्टेट एविएशन सर्विस की शुरुआत की गई है।

भोपाल, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार प्रस्तुत किया गया है। अब यहाँ पर्यटक हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जिसके लिए पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में पर्यटन के क्षेत्र में विशेष सेवा की शुरुआत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हवाई यात्रा केवल एक साधारण परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक सुखद अनुभव भी बन सके। मध्य प्रदेश अपने नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ संस्कृति की आत्मीयता भी प्रदान करेगा। हम प्रदेश की दूरियों को नहीं, बल्कि दिलों और अनुभवों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

सीएम ने बताया कि यह सुविधा न केवल पर्यटकों और यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि उन्हें एक ही यात्रा में आस्था, आध्यात्म, पर्यटन और अनुभव का अद्भुत संगम भी प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़कर दूरियों को मिटाना और समय की बचत करना है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश में पहला राज्य बन गया है, जिसने एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा (इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज) की शुरुआत की। 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के पर्यटन और विमानन क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण और नवाचारी सेवाओं का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश ने 70 वर्षों की इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना किया है। अब हमारा लक्ष्य और दृढ़ संकल्प है कि हम मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर, तकनीक-संपन्न और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएं। पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जो अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समाज—तीनों को जोड़ता है

उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारे देश और प्रदेश की इकोनॉमी का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो नई-नई लोकेशन्स, अलग-अलग संस्कृतियों और ऐतिहासिक चीजों को एक्सप्लोर करने का आनंद, रोजगार और पहचान प्रदान करता है। मध्य प्रदेश में विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, वन संपदा और धार्मिक पर्यटन का अद्भुत संगम है।

मुख्यमंत्री यादव ने जानकारी दी कि पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के प्रारंभिक चरण में तीन प्रमुख पर्यटन सेक्टर्स में हेली सेवाएं संचालित की जाएंगी। पहले चरण में इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर, भोपाल से मढ़ई और पचमढ़ी तथा जबलपुर से बांधवगढ़ एवं कान्हा जैसे प्रमुख स्थलों तक हेलीकॉप्टर उड़ानें संचालित की जाएंगी। इस सेवा से पर्यटकों को कम समय में अधिक पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह सेवा प्रदेश के ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, होम-स्टे व्यवसाय और स्थानीय उत्पादों के विपणन को भी बढ़ावा देगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रारंभिक चरण में प्रदेश के 3 सेक्टर में पीएमश्री हेली सर्विस शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार इंट्रा-स्टेट एविएशन सर्विस की शुरुआत की गई है। रीवा से इंदौर के बीच 20 नवंबर से इंडिगो की सीधी हवाई सुविधा शुरू होगी। रीवा से दिल्ली हवाई सेवा भी पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए एक विशेष सौगात है। हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में 3 नए एयरपोर्ट रीवा, सतना और दतिया में स्थापित किए गए हैं। बदलते दौर में रीवा तेजी से विकास करने वाला नगर बन चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
20 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हेलीकॉप्टर सेवा कब शुरू हुई?
हेलीकॉप्टर सेवा मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस, 1 नवंबर को शुरू हुई।
इस सेवा में कौन-कौन से स्थलों को जोड़ा गया है?
इस सेवा के पहले चरण में इंदौर से उज्जैन, भोपाल से पचमढ़ी, और जबलपुर से बांधवगढ़ जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़ा गया है।
क्या यह सेवा केवल पर्यटकों के लिए है?
नहीं, यह सेवा आम यात्रियों के लिए भी उपलब्ध है।
इस सेवा का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़कर समय की बचत करना है।
क्या इस सेवा से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे?
हाँ, यह सेवा ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले