मध्य प्रदेश में 50,000 पुलिस कर्मियों ने मन की शांति के लिए योग का अभ्यास किया

Click to start listening
मध्य प्रदेश में 50,000 पुलिस कर्मियों ने मन की शांति के लिए योग का अभ्यास किया

सारांश

मध्य प्रदेश में वर्ल्ड मेडिटेशन दिवस पर 50,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने योग और ध्यान का आयोजन किया। यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

Key Takeaways

  • 50,000 पुलिस कर्मियों ने योग और ध्यान का अभ्यास किया।
  • 2800 स्थानों पर आयोजन किया गया।
  • यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।
  • नकारात्मक आदतों को छोड़ने के प्रयासों में मदद करती है।
  • सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखे जा रहे हैं।

भोपाल, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में वर्ल्ड मेडिटेशन दिवस के अवसर पर 50,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने योग और ध्यान का अभ्यास किया। लगभग 2800 विभिन्न स्थानों पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि यह दिवस मानसिक शांति, सकारात्मकता और संतुलित जीवन की दिशा में एक प्रेरणा है। फरवरी 2025 में हार्टफुलनेस संस्थान के साथ हुए समझौते के बाद से प्रदेश की पुलिस इकाइयों में ध्यान और योग गतिविधियों को व्यापक रूप से लागू किया गया है।

पुलिस की 24 घंटे की तनावपूर्ण ड्यूटी को देखते हुए यह पहल कर्मियों को मानसिक राहत पहुंचाने में बहुत सहायक साबित हो रही है। डीजीपी ने कहा कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखे जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की ऊर्जा में वृद्धि, व्यवहार में सुधार, पारिवारिक संबंधों में मजबूती और तनाव में कमी देखी गई है। कई पुलिसकर्मियों ने नकारात्मक आदतों, विशेष रूप से नशा छोड़ने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित ध्यान और योग का अभ्यास करने का अनुरोध किया और इस पहल के प्रभाव का निष्पक्ष मूल्यांकन कराने का सुझाव भी दिया। उन्होंने दाजी और संस्थान की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पुलिस बल के लिए अत्यंत लाभकारी पहल बताया।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक कमलेश पटेल (दाजी) ने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति अन्य ध्यान प्रणालियों से भिन्न है, जिसमें प्राण ऊर्जा के माध्यम से साधक की चेतना को उच्च स्तर तक विकसित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में व्यक्ति के मन पर अनुभवों, विचारों और भावनाओं के विभिन्न संस्कार जमा हो जाते हैं, जिससे मानसिक असंतुलन और तनाव उत्पन्न हो सकता है। हार्टफुलनेस में “क्लीनिंग” की प्रक्रिया के माध्यम से इन नकारात्मक प्रभावों को धीरे-धीरे दूर कर मन को हल्का और संतुलित बनाया जाता है।

पटेल ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक और बाहरी प्रभाव व्यक्ति के विचारों को प्रभावित करते हैं, इसलिए पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर जीवन को निष्पक्ष दृष्टि से देखना आवश्यक है। ध्यान का नियमित अभ्यास व्यक्ति के भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाता है और अनावश्यक मानसिक दबाव को कम करता है।

Point of View

NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या योग और ध्यान पुलिस कर्मियों के लिए फायदेमंद है?
जी हां, योग और ध्यान पुलिस कर्मियों को मानसिक शांति, ऊर्जा में वृद्धि और तनाव को कम करने में मदद करता है।
क्या यह आयोजन केवल वर्ल्ड मेडिटेशन दिवस पर ही होता है?
नहीं, पुलिस विभाग नियमित रूप से योग और ध्यान सत्रों का आयोजन करता है।
Nation Press