महासमुंद में 282 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार; संपत्ति 2 करोड़ 6 लाख की जब्त

Click to start listening
महासमुंद में 282 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार; संपत्ति 2 करोड़ 6 लाख की जब्त

सारांश

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 282 किलो गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, और उनकी संपत्ति 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए की जब्त की गई है। जानिए इस कार्रवाई के बारे में विस्तार से।

Key Takeaways

  • महासमुंद में 282 किलो गांजा जब्त किया गया।
  • 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
  • कुल संपत्ति 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार की जब्त की गई।
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।

महासमुंद, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे बड़े पैमाने पर गांजा को जब्त करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें 281.900 किलो गांजा शामिल है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को लगातार निर्देश दिए गए हैं कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक सघन और वैज्ञानिक जांच की जाए। इसी कड़ी में जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से दो लग्जरी वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर में बताए गए नंबर की फार्चुनर और स्कॉर्पियो वहां पहुंचीं, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। फार्चुनर में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव और अक्षय नंदकुमार निगम बताए, जो महाराष्ट्र के सतारा जिले के निवासी हैं। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम अभिषेक डेविड जगले, निवासी शोलापुर और महेश काटकर, निवासी सतारा बताया।

वाहनों की तलाशी लेने पर फार्चुनर की पिछली सीट और स्कॉर्पियो के बीच तथा पीछे रखी बोरियों में गांजा भरा मिला। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा उड़ीसा के फुलवानी जिले से महाराष्ट्र के पुणे में खपाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 281.900 किलो गांजा जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है।

इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त फार्चुनर, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है और स्कॉर्पियो, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए है, को भी जब्त किया गया। इसके अलावा, आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह कुल मिलाकर 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29(1) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें तस्करी के नेटवर्क, फाइनेंशियल लिंक और अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Point of View

बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। पुलिस की यह कार्रवाई एक सकारात्मक संकेत है कि वे इस मुद्दे पर गंभीर हैं और इसे समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

ये तस्कर कहाँ से पकड़े गए?
ये तस्कर छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पकड़े गए हैं।
पकड़े गए गांजे की मात्रा क्या थी?
पकड़े गए गांजे की मात्रा 281.900 किलो थी।
पुलिस ने किस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया?
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में कुल संपत्ति कितनी जब्त की गई?
इस कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
क्या आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया?
हाँ, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Nation Press