छत्तीसगढ़: महासमुंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Click to start listening
छत्तीसगढ़: महासमुंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सारांश

महासमुंद में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो व्यक्ति गांजा ले जाते हुए पकड़े गए। कुल 18 लाख की जब्ती की गई है। जानिए यह मामला कैसे सामने आया।

Key Takeaways

  • महासमुंद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • गिरफ्तार आरोपियों के पास से २२.८९० किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
  • पुलिस ने कुल १८,५४,५०० रुपये के सामान जब्त किए।
  • आरोपी गुजरात के निवासी हैं और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • पुलिस अब अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

महासमुंद, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। वाहन चेकिंग के समय एक मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर नाकाबंदी की गई, जिसमें दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से गांजा समेत १८ लाख से अधिक की समाग्री जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि २२ मार्च को गुजरात के निवासी विजय सोलंकी (४४ वर्ष) और रमेश खेराड़ा (४३ वर्ष) एक सफेद रंग की ईको कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे थे। दोनों को वाहन रोककर जांच करने पर दो अलग-अलग थैलों में रखे कुल २२.८९० किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार मूल्य लगभग ११ लाख ४४ हजार रुपये आंकी गई है।

सिर्फ गांजा ही नहीं, बल्कि परिवहन में उपयोग की गई सफेद ईको कार, जिसकी कीमत लगभग ७ लाख रुपये है और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत १०,००० रुपये है, भी बरामद किए गए हैं। इस प्रकार पुलिस ने कुल १८,५४,५०० रुपये के सामान की जब्ती की है। इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा २० के तहत मामला दर्ज किया गया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस आरोपियों और जब्त संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि विजय सोलंकी, पिता करसन भाई, निवासी विश्वकर्मा सोसायटी, विशाल नगर, थाना बरासा, जिला सूरत (गुजरात) और रमेश खेराड़ा, पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा, निवासी नानीमाल बापा सीताराम चौक, थाना पालीयना, जिला भावनगर (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इससे जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन पर कितने और कहां-कहां मामले दर्ज हैं।

Point of View

जो यह दर्शाती है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
NationPress
24/03/2026

Frequently Asked Questions

महासमुंद में गिरफ्तार किए गए आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार किए गए आरोपी विजय सोलंकी और रमेश खेराड़ा हैं, जो गुजरात के निवासी हैं।
पुलिस ने कितनी मात्रा में गांजा जब्त किया?
पुलिस ने कुल २२.८९० किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी?
पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कौन सा मामला दर्ज किया गया है?
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा २० के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई से क्या संदेश मिलता है?
यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त है और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए तत्पर है।
Nation Press