20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा और केंद्र सरकार पर सुरक्षा और महंगाई के मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा और केंद्र सरकार पर सुरक्षा और महंगाई के मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए

सारांश

चंडीगढ़, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, विशेषकर गैस और ईंधन की कीमतों के मुद्दे पर। उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

मुख्य बातें

गैस और ईंधन की कीमतों पर चिंता केंद्र सरकार की जिम्मेदारी चंडीगढ़ की सुरक्षा संबंधी सवाल आम आदमी पार्टी का आंतरिक मामला राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं

चंडीगढ़, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार और भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की चिंताओं पर कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी है कि किसी भी प्रकार की कमी न हो।

मलविंदर सिंह कंग ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "जैसे-जैसे गैस, ईंधन और संभावित कीमतों में वृद्धि के संबंध में लोगों में डर और चिंता बढ़ रही है, इसे सरकार को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए। लोगों को यह विश्वास दिलाना अत्यंत आवश्यक है कि किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।"

इसके अलावा, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा पश्चिम एशिया संकट पर भारत की कूटनीति की प्रशंसा किए जाने पर मलविंदर सिंह कंग ने तंज कसा। उन्होंने कहा, "क्योंकि उन्हें कांग्रेस से राज्यसभा सीट नहीं मिली, इसलिए वह अब भाजपा की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे लोग केवल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के कारण पार्टियों से जुड़े रहते हैं।"

'आप' सांसद ने राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर पार्टी ही निर्णय लेगी।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है और उनकी जगह यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को सौंपी गई है।

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके पर भी मलविंदर सिंह कंग ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ एक हाई-सिक्योरिटी शहर है, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यदि यहाँ भी सुरक्षा नहीं है, तो फिर पंजाब में शासन का दावा करना बेमानी है।"

उन्होंने आगे कहा कि यदि चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपा जाए, तो 'आप' यहाँ कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाल सकती है। मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया कि अगर चंडीगढ़ हमारे पास होता, तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो राजनीतिक संवाद को आगे बढ़ा सकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मलविंदर सिंह कंग ने किस मुद्दे पर सरकार पर आरोप लगाए?
उन्होंने गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बारे में चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी प्रकार की कमी न हो।
क्यों मलविंदर सिंह कंग ने आनंद शर्मा पर तंज कसा?
क्योंकि आनंद शर्मा ने भाजपा की तारीफ की थी, जिसे कंग ने निजी महत्वाकांक्षा के कारण बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले