10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मंडी में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा पर कार्रवाई की मांग की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मंडी में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा पर कार्रवाई की मांग की?

सारांश

मंडी में भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ, जिसमें जयराम ठाकुर ने जनसेवा और विकास के संकल्पों पर जोर दिया। लेह में हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। जानें इस कार्यक्रम की खास बातें।

मुख्य बातें

भाजपा का नया जिला कार्यालय मंडी में खोला गया।
जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा की कड़ी निंदा की।
भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य।
कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित थे।
राजनीतिक संवाद में हिंसा के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता।

मंडी, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारतीय जनता पार्टी का नया जिला कार्यालय आज विधिवत रूप से शुरू किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थित रहे।

इस नए पार्टी कार्यालय के उद्घाटन पर जयराम ठाकुर ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हर जिले में कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। मंडी में यह अस्थाई कार्यालय है और स्थायी भवन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा।

जयराम ठाकुर ने अपने 'एक्स' पोस्ट में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज मंडी में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी के साथ जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। यह नया कार्यालय क्षेत्र में संगठन की मजबूती और जनसेवा, विकास एवं सुशासन के हमारे संकल्प को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा। सभी उपस्थित विधायकगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं।"

कार्यालय के उद्घाटन के बाद जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में लेह में हुई हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जो लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्र सरकार इस मामले पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी कर सत्ता में बने रहने वाली कांग्रेस आज भाजपा पर आरोप लगाने का काम कर रही है। राहुल गांधी की देश में कोई स्वीकार्यता नहीं है और उनकी बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा का नया कार्यालय कब खोला गया?
भाजपा का नया कार्यालय 26 सितंबर को मंडी में खोला गया।
जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा पर क्या कहा?
जयराम ठाकुर ने लेह में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन उपस्थित थे?
इस कार्यक्रम में जयराम ठाकुर, सिद्धार्थन, अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और कई अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले