निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान खान की शादी को 'लव-जिहाद' करार दिया, पीएम मोदी से की अपील
सारांश
Key Takeaways
- मोनालिसा भोसले की शादी पर विवाद बढ़ता जा रहा है।
- निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद कहा है।
- पीएम मोदी से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की गई है।
- शादी के पीछे कई गंभीर आरोप हैं।
- यह मामला पूरे देश की लड़कियों की सुरक्षा से जुड़ा है।
नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा का केंद्र रहीं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फरमान खान के साथ केरल में विवाह करने के बाद उनके परिवार ने लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी के संबंध में बड़ा बयान दिया है और इसे केरल का प्रभाव माना है।
निर्देशक सनोज मिश्रा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "वे निश्चित रूप से केरल सरकार का धन्यवाद करेंगे, क्योंकि केरल ने ऐसे लड़के को दामाद बनाया है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, केरल से लगभग डेढ़ हजार लड़कियों को विदेश भेजा गया है, और वो भी कंटेनर में भरकर। इसके अलावा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से भी लड़कियों के गायब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यदि सरकार और जांच एजेंसियां इस मुद्दे की गहराई से जांच करें, तो इसके तार केरल से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों के गायब होने के पीछे केरल सरकार की बड़ी भूमिका हो सकती है।
सनोज मिश्रा ने आगे कहा, "जब सीएए का विरोध चल रहा था, तब फरमान खान को शाहीन बाग में शरजील इमाम के साथ कई बार देखा गया था। इस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की संलिप्तता भी साफ दिखती है।" उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि धर्म परिवर्तन का काम कैसे किया जाता था। कई मुस्लिम बेरोजगार लड़के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं।
निर्देशक ने यह भी बताया कि फरमान खान कोई अभिनेता नहीं हैं, उनकी कोई फिल्म नहीं है, केवल फिल्म के नाम पर पूजा होती है और एक पोस्टर जारी किया जाता है। यह सब इस घटना को अंजाम देने के लिए किया गया। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें क्योंकि यह केवल मोनालिसा का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश की लड़कियों की सुरक्षा का मामला है।
मोनालिसा और फरहान खान की शादी को लेकर उन्होंने कहा, "यह शादी लव जिहाद का मामला है। सब कुछ स्पष्ट है। वह बागपत के एक मुस्लिम परिवार से हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। वह एक जूते ठीक करने वाले के बेटे हैं और उन्होंने केरल जाकर शादी कर ली, जो लव जिहाद का एक बड़ा केंद्र बन गया है। केरल वामपंथियों का गढ़ है, जो सालों से सनातन धर्म के खिलाफ हैं। केरल स्टोरी पर बनी फिल्में इस राज्य की सच्चाई को उजागर करती हैं।