मुंबई पुलिस ने किया बड़ा ड्रग्स रैकेट उजागर, 7.69 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

Click to start listening
मुंबई पुलिस ने किया बड़ा ड्रग्स रैकेट उजागर, 7.69 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

सारांश

मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने वर्ली यूनिट के तहत एक विशेष अभियान में ड्रग्स तस्कर को पकड़ा और 7.69 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। जानिए पूरी खबर।

Key Takeaways

  • 7.69 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।
  • मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
  • आरोपी का नाम अदनान नासिर खान है।
  • पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
  • पिछले दो महीनों में 38 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने शहर में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। विले पार्ले क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को पकड़ा है। इसके साथ ही, 7 किलो 600 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा भी जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7.69 करोड़ रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए मुंबईभर में विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में, एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट की टीम गश्त पर थी। विले पार्ले पूर्व स्थित फिरोजशाह मेहता रोड पर पुलिस ने एक युवक को देखा, जो हाथ में ट्रॉली बैग लिए खड़ा था। जैसे ही उसने पुलिस की गाड़ी को देखा, वह घबराकर वहां से भागने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर, पुलिस ने तुरंत उसे रोक लिया।

पूछताछ के दौरान, युवक ने अपना नाम अदनान नासिर खान (24) बताया, जो मीरा रोड का निवासी है और मूल रूप से सेनासिक का रहने वाला है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके बैग में नशीला पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा था और वह इसे बेचने के इरादे से आया था। जब ट्रॉली बैग की जांच की गई, तो इसमें सफेद प्लास्टिक बैग में भरा गांजा मिला। यह हाइड्रोपोनिक गांजा आधुनिक तकनीक से उगाया जाता है और सामान्य गांजे की तुलना में महंगा होता है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही ड्रग्स को सील कर जब्त कर लिया।

आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है। इस मामले में विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी को यह ड्रग्स कहां से मिला और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। अधिकारियों का संदेह है कि इसके पीछे एक बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट सक्रिय हो सकता है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस पिछले दो महीनों में 38 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद कर चुकी है।

Point of View

बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि पुलिस प्रशासन इस मुद्दे पर कितनी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
NationPress
07/04/2026

Frequently Asked Questions

हाइड्रोपोनिक गांजा क्या है?
हाइड्रोपोनिक गांजा वह गांजा है जिसे बिना मिट्टी में उगाया जाता है, बल्कि पानी में आवश्यक पोषक तत्वों के साथ उगाया जाता है।
मुंबई पुलिस ने कितने ड्रग्स बरामद किए हैं?
पिछले दो महीनों में मुंबई पुलिस ने 38 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए हैं।
इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है?
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी कौन है?
आरोपी का नाम अदनान नासिर खान है, जो 24 वर्ष का है और मीरा रोड का निवासी है।
पुलिस की आगे की योजना क्या है?
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह ड्रग्स कहां से मिला और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था।
Nation Press