1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नगरोटा में ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ से सेना ने देश को भरोसा दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नगरोटा में ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ से सेना ने देश को भरोसा दिया?

सारांश

नगरोटा में आयोजित ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ ने भारतीय सेना के प्रति विश्वास जगाया। विधायक देवयानी राणा ने सेना के साथ जनता के रिश्ते को मजबूत करने पर जोर दिया। इस रैली का उद्देश्य है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।

मुख्य बातें

भारतीय सेना हर परिस्थिति में जनता के साथ है।
सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
युवाओं को ड्रग्स से दूर रहना चाहिए।
इस तरह के कार्यक्रम से ज्ञानवर्धन होता है।
सामाजिक एकता और सहयोग की आवश्यकता है।

नगरोटा, 6 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार को भारतीय सेना की 16वीं कोर द्वारा ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक जवानों ने भाग लिया। इस विशेष अवसर पर कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह विश्वास दिलाना था कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में उनके साथ है, इसलिए उन्हें किसी भी सूरत में घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस आयोजन में शामिल हुईं भाजपा विधायक देवयानी राणा ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। यह हमारे लिए गर्व की बात रही कि हमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मिलने का अवसर मिला।

साथ ही, हमें कई पूर्व सैन्य अधिकारियों से भी मिलने का मौका मिला, जिनमें कई महिला सैन्य अधिकारी भी थीं। ऐसे गण्यमान्य व्यक्तियों से मुलाकात के दौरान हमें सामरिक जगत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं, जिससे हमारा ज्ञान बढ़ा। इस तरह के कार्यक्रम हमारे लिए लाभकारी साबित होते हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि जिन सैन्य अधिकारियों ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है, हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहें। हमें उन्हें कभी यह एहसास नहीं होने देना चाहिए कि वे अकेले हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर अपने सैन्य अधिकारियों का सम्मान करेंगे और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होने देंगे। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि उनके प्रति किसी प्रकार की उपेक्षा नहीं हो।

जयपुर से आए प्रदूम्न सैनी ने बाइक रैली का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम देशभक्ति की भावना से उत्साहित हैं और आगामी 14 जनवरी को निर्धारित स्थल पर पहुंचेंगे। यह रैली भारतीय सेना और रॉयल एनफील्ड के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

उन्होंने इस ‘ध्रुव बाइक रैली’ के उद्देश्य को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में जनता के साथ है। इसलिए, किसी भी परिस्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है।

बाइक रैली में शामिल प्रदूम्न सैनी ने युवाओं से ड्रग्स का सेवन छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं का भविष्य खराब होगा, तो देश का भविष्य कैसे सुधरेगा? इसलिए, हमारी अपील है कि युवा वर्ग ड्रग्स का सेवन छोड़ें।

उन्होंने कहा कि युवा इस बात को समझें कि ड्रग्स उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। उन्हें इसे छोड़ना चाहिए और यदि किसी युवा को ड्रग्स का सेवन करते देखें, तो उन्हें भी इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ध्रुव मोटर बाइक रैली का उद्देश्य क्या है?
इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाना और यह संदेश देना है कि सेना हर परिस्थिति में उनके साथ है।
इस रैली में कितने लोग शामिल हुए?
इस बाइक रैली में कई जवानों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
भाजपा विधायक ने क्या कहा?
भाजपा विधायक देवयानी राणा ने कहा कि हमें अपने सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले