10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनसीआर में मौसम का परिवर्तन: वायु गुणवत्ता में सुधार, AQI कई क्षेत्रों में ग्रीन जोन में

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनसीआर में मौसम का परिवर्तन: वायु गुणवत्ता में सुधार, AQI कई क्षेत्रों में ग्रीन जोन में

सारांश

नोएडा में मौसम में बदलाव के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवासियों को स्वच्छ हवा का अनुभव हो रहा है।

मुख्य बातें

वायु गुणवत्ता में सुधार - एनसीआर में कई स्थानों पर एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर है।
स्वच्छ हवा का अनुभव - निवासियों को ताजा हवा मिल रही है।
मौसम परिवर्तन - 19 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है।
विशेषज्ञों की राय - बारिश और तेज हवाएं स्वच्छ हवा के लाभ को बढ़ा सकती हैं।

नोएडा, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम में आए बदलाव के चलते वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) काफी बेहतर हो गया है।

कई स्थानों पर एक्यूआई ग्रीन और संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित एजेंसियों के अनुसार दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर रहा। अलीपुर में एक्यूआई 74, अशोक विहार में 92, आया नगर में 87 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 86 दर्ज किया गया।

इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक्यूआई 95 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 72 दर्ज किया गया। वहीं कुछ स्थानों पर यह स्तर थोड़ा अधिक रहा, जैसे बवाना में 117, कैंटोनमेंट एरिया में 116 और चांदनी चौक में 117 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

नोएडा की स्थिति पर गौर करें तो यहां के चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता बेहतर पाई गई। सेक्टर-62 में एक्यूआई 70, सेक्टर-125 में 90, सेक्टर-1 में 85 और सेक्टर-116 में 84 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े संतोषजनक श्रेणी में आते हैं, जिससे नोएडा के निवासियों को साफ और ताजा हवा का अनुभव हुआ। गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। इंदिरापुरम में एक्यूआई 80, संजय नगर में 64 और वसुंधरा में 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में हैं।

हालांकि लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 133 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। नोएडा क्षेत्र के लिए जारी सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 17 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 18 मार्च को 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 19 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार उस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 मार्च को भी आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 21 मार्च को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा साफ हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं तो आने वाले दिनों में भी एनसीआर के लोगों को स्वच्छ हवा का लाभ मिल सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्वास्थ्य को भी सशक्त बनाता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स से स्पष्ट है कि इस सुधार को बनाए रखना आवश्यक है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआर में वर्तमान वायु गुणवत्ता स्तर क्या है?
एनसीआर में कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक स्तर पर है, जैसे अलीपुर में 74 और अशोक विहार में 92।
क्या मौसम में बदलाव से वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है?
हां, ठंडी हवाओं और साफ मौसम से वायु गुणवत्ता में सुधार होता है, जैसा कि हाल के दिनों में देखा गया है।
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
19 मार्च से मौसम में परिवर्तन की संभावना है, जिसमें आंशिक बादल और बारिश हो सकती है।
क्या एनसीआर के निवासियों को स्वच्छ हवा मिलेगी?
हां, यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं, तो निवासियों को स्वच्छ हवा का लाभ मिल सकता है।
एक्यूआई के अनुसार कौन से क्षेत्र बेहतर हैं?
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में है, जैसे कि नोएडा के सेक्टर-62 में 70।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले