नीना गुप्ता ने गजराज राव के साथ साझा की तस्वीर, कहा- 'फिर से काम करने का बेसब्री से इंतज़ार'

Click to start listening
नीना गुप्ता ने गजराज राव के साथ साझा की तस्वीर, कहा- 'फिर से काम करने का बेसब्री से इंतज़ार'

सारांश

नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी ने एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। नीना ने कहा है कि वह गजराज के साथ फिर से काम करने की उम्मीद कर रही हैं। यह जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Key Takeaways

  • नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी बेहद लोकप्रिय है।
  • उन्होंने 'बधाई हो' फिल्म में शानदार अभिनय किया।
  • फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • नीना का साड़ी पहनने का स्टाइल प्रशंसा का विषय है।
  • गजराज का नेहरू जैकेट उनके स्टाइल को और निखारता है।

मुंबई, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म उद्योग में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा याद रखते हैं। एक ऐसी जोड़ी है, अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता गजराज राव की। हाल ही में, नीना गुप्ता ने एक खास तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस तस्वीर में, दोनों कलाकार सादगी से कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। नीना गुप्ता ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है, जबकि गजराज राव ने अपने खास अंदाज में ब्लैक नेहरू जैकेट पहना है।

तस्वीर साझा करते हुए नीना ने लिखा, ''मैं गजराज राव के साथ फिर से काम करने का इंतजार कर रही हूं।''

नीना गुप्ता के इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''आप दोनों को फिर साथ देखने का इंतजार है, क्या अद्भुत जोड़ी है।''

दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ''बधाई हो वाली केमिस्ट्री आज भी याद है, कृपया फिर से साथ आओ।''

अन्य यूजर्स ने भी कहा, ''आप दोनों साथ में जादू कर देते हैं'', ''गजराज राव के साथ आपकी जोड़ी सबसे अलग लगती है'', ''जल्द ही कोई नई फिल्म लेकर आइए'', ''ओल्ड इज गोल्ड… आपकी जोड़ी हमेशा सुपरहिट रहेगी।''

गौरतलब है कि नीना गुप्ता और गजराज राव को सबसे ज्यादा पहचान 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' से मिली थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और दिवंगत सुरेखा सीकरी जैसे कलाकार भी थे। इस जोड़ी ने 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने रूढ़िवादी माता-पिता की भूमिकाएं निभाई थीं।

नीना गुप्ता के साथ काम करने के बारे में एक इंटरव्यू में गजराज राव ने कहा था, ''मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने में सहज महसूस करता हूं और उनके साथ आगे भी काम करना पसंद करूंगा।''

Point of View

बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी विचार करने को मजबूर किया। उनकी वापसी का इंतजार दर्शकों में विशेष उत्साह पैदा करता है।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी क्यों प्रसिद्ध है?
यह जोड़ी फिल्म 'बधाई हो' से प्रसिद्ध हुई, जिसमें उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
नीना गुप्ता ने गजराज राव के साथ कब काम किया था?
उन्होंने 'बधाई हो' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
क्या नीना गुप्ता और गजराज राव फिर से एक साथ काम करेंगे?
नीना गुप्ता ने इस बारे में संकेत दिया है कि वह गजराज राव के साथ फिर से काम करने की इच्छा रखती हैं।
नीना गुप्ता की पसंदीदा ड्रेस क्या थी?
तस्वीर में नीना गुप्ता ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई थी, जो उनके साधारण yet elegant लुक को दर्शाती है।
गजराज राव का स्टाइल क्या था?
गजराज राव ने तस्वीर में ब्लैक नेहरू जैकेट पहना हुआ था, जो उनके व्यक्तित्व को और भी आकर्षित करता है।
Nation Press