16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का भंडाफोड़, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का भंडाफोड़, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सारांश

नोएडा में डेटिंग ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है। जानिए इस ठगी के तरीके और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।

मुख्य बातें

सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें।
अनजान लोगों से मिलने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं।
पुलिस की कार्रवाई प्रभावी है।
ठगों के तरीकों से अवगत रहें।
अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

नोएडा, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने एक डेटिंग ऐप के जरिए युवक को ठगने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को एक युवक ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसकी पहचान एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से तनु वर्मा नाम की महिला से हुई थी। महिला ने उसे मिलने के बहाने सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग में बुलाया। मुलाकात के दौरान महिला ने युवक को अत्यधिक शराब पिलाकर नशे की हालत में कर दिया। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और करीब 27 हजार रुपए नकद चोरी कर मौके से फरार हो गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 8 अप्रैल को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-94 अंडरपास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीता चक्रवर्ती उर्फ तनु वर्मा उर्फ माया और सागर चौहान के रूप में हुई है।

पूछताछ में महिला आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर अपना मोबाइल नंबर साझा कर अकेले युवकों से संपर्क करती थी। इसके बाद वह उनसे दोस्ती कर विश्वास जीतती और मिलने के लिए बुलाती थी। मुलाकात के दौरान वह नशीला पदार्थ या अत्यधिक शराब पिलाकर उन्हें बेहोश या नशे में कर देती थी और फिर उनके पास मौजूद कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो जाती थी।

पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए आभूषणों को उसका साथी सागर चौहान बाजार में बेच देता था और दोनों आपस में पैसे बांट लेते थे। आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें और अंजान लोगों से मिलने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेटिंग ऐप्स का उपयोग करते समय क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
डेटिंग ऐप्स का उपयोग करते समय हमेशा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और अंजान लोगों से मिलने से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा करें।
पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा?
पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
क्या इस प्रकार की ठगी आम है?
हाँ, इस प्रकार की ठगी हाल के दिनों में बढ़ी है, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या चोरी किए गए सामान की बरामदगी हुई?
हाँ, पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले