30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश में पद्मश्री अगुस इंद्रा उदायना ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से भेंट की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में पद्मश्री अगुस इंद्रा उदायना ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से भेंट की?

सारांश

भोपाल में पद्मश्री अगुस इंद्रा उदायना और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच युवा विकास और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा की गई। क्या यह एक नई शुरुआत है?

मुख्य बातें

यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की संभावना पर चर्चा हुई।
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव।
अगुस इंद्रा उदायना का वैश्विक योगदान ।
मध्य प्रदेश में युवा सशक्तिकरण की दिशा में कदम।

भोपाल, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पद्मश्री से सम्मानित अगुस इंद्रा उदायना ने रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से एक सौजन्य भेंट की। इस भेंट में इंडोनेशिया और मध्य प्रदेश के बीच युवा विकास, सांस्कृतिक सहयोग और द्विपक्षीय खेल गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान, अगुस इंद्रा उदायना ने इंडोनेशिया (विशेष रूप से बाली) और मध्य प्रदेश के बीच एक यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि इससे दोनों देशों के युवाओं को कला, आयुर्वेद, संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और शैक्षणिक अनुभवों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इससे आपसी समझ, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक दृष्टिकोण को मजबूत किया जा सकेगा।

मंत्री सारंग ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक सेतु निर्माण में महत्वपूर्ण हो सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विषय पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे संभावनाओं को व्यवहारिक रूप दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश युवा सशक्तिकरण, खेल, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रकार के संवाद दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।

आपको बता दें कि अगुस इंद्रा उदायना इंडोनेशिया में आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, मार्गदर्शक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय विद्वान हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक ज्ञान के शैक्षणिक प्रसार, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक संदर्भ में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगुस इंद्रा उदायना कौन हैं?
अगुस इंद्रा उदायना इंडोनेशिया में आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित विद्वान हैं।
यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ और सहयोग को बढ़ावा देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले