क्या सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करेंगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करेंगी?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। क्या वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगी? जानें इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में।

मुख्य बातें

पाखी हेगड़े की सम्राट चौधरी से मुलाकात ने राजनीतिक अटकलें बढ़ा दी हैं।
भोजपुरी सिनेमा में उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी राजनीति में एंट्री संभव है।

मुंबई, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार पाखी हेगड़े के राजनीति में प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी से पटना में एक औपचारिक मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकार, मृदुभाषी, आदरणीय अभिभावक सम्राट चौधरी से मिलकर आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला! सम्राट जी के नेतृत्व में हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य सुरक्षित हाथों में नजर आता है!

इनकी नीतियों, जैसे सबका साथ, सबका विकास, से मैं बहुत प्रभावित हूं! धन्यवाद, सादर आभार! सम्राट चौधरी।"

पाखी के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद, उनके राजनीति में शामिल होने की संभावना पर प्रशंसकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई प्रशंसकों ने पूछा है कि क्या वे जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाली हैं। हालाँकि, पाखी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर वे बिहार चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखती हैं, तो यह बिहार की सियासत में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है।

गौरतलब है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हैं। भाजपा, जेडीयू, राजद और अन्य दलों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े चेहरे, जैसे रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पहले से ही भाजपा के साथ सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर प्रचार में जुटे हैं। अब पाखी हेगड़े का नाम भी इस सूची में जुड़ता नजर आ रहा है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में, उन्हें राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा बना सकती है।

पाखी हेगड़े ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरुआत सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, गुजराती, मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। एक दशक से अधिक समय से वे भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। इसके अलावा, पाखी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वे जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा में हमेशा आगे रहती हैं। बिहार को अपनी कर्मभूमि मानने वाली पाखी अक्सर पटना का दौरा करती रहती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व की बात है, वहीं दूसरी ओर, यह बिहार की सियासत में एक नया मोड़ ला सकती है। पाखी की फैन फॉलोइंग उन्हें एक प्रभावशाली नेता बना सकती है, जो समाज की जरूरतों और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पाखी हेगड़े राजनीति में शामिल होंगी?
हालांकि पाखी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके हालिया कदमों से यह संभावना बढ़ गई है।
सम्राट चौधरी कौन हैं?
सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
पाखी हेगड़े का राजनीतिक करियर कब शुरू हो सकता है?
अगर पाखी बिहार चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखती हैं, तो यह उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हो सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 4 सप्ताह पहले
  5. 4 सप्ताह पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले