27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग में मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 41 पदों की भर्ती

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग में मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 41 पदों की भर्ती

सारांश

पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 41 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 17 अप्रैल तक चलेगी। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन होगा।

मुख्य बातें

पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग में 41 मेडिकल ऑफिसर पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित।
योग्यता में एमबीबीएस डिग्री और 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
आवेदन शुल्क: सामान्य के लिए 200 रुपए, अनुसूचित वर्ग के लिए 50 रुपए।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल।

कोलकाता, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएमएससी) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अद्भुत अवसर प्रस्तुत हुआ है। डब्ल्यूबीएमएससी ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के कुल 41 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

डब्ल्यूबीएमएससी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री और मेडिकल काउंसिल में विधिवत पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही डीपीएच/एमडी (कम्युनिटी मेडिसिन)/एमडी (पीएसएम) जैसी पोस्ट-ग्रेजुएशन योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी ध्यान दें कि अभ्यर्थियों के पास चिकित्सा क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव या जन स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी आरओपीए का वेतन स्तर 16 (2019) के आधार पर प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 50 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएमएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डब्ल्यूबीएमएससी के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को डब्ल्यूबीएमएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
क्या मेडिकल ऑफिसर के लिए अनुभव अनिवार्य है?
हाँ, उम्मीदवार के पास चिकित्सा क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 50 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले