27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदला, गैस संकट पर संजय सरावगी का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदला, गैस संकट पर संजय सरावगी का बयान

सारांश

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कोरोना काल में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा। उन्होंने गैस संकट पर भी सरकार के प्रयासों की जानकारी दी, जिससे जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्य बातें

पीएम मोदी ने कोरोना संकट के दौरान आपदा को अवसर में बदला।
गैस संकट पर संजय सरावगी ने सरकार के प्रयासों को बताया।
राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत का विश्वास जताया।

पटना, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना संकट के दौरान आपदा को एक अवसर में बदलने का कार्य किया। उन्होंने न केवल भारत, बल्कि अन्य देशों को भी वैक्सीन भेजकर लाखों लोगों की जान बचाई।

एलपीजी सिलेंडर की कमी पर संजय सरावगी ने कहा कि पश्चिमी देशों में युद्ध के कारण गैस आपूर्ति में कुछ बाधाएँ आई हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनौती को अवसर में बदलकर राहत प्रदान की है। कोविड के दौरान, न केवल भारत में वैक्सीन का उत्पादन हुआ, बल्कि कई देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। वर्तमान में गैस की आपूर्ति में थोड़ी बाधा है, लेकिन लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन मोड में गैस की बुकिंग की जा रही है और लोगों के घरों तक दो से तीन दिन में गैस पहुंचाई जा रही है। जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सरकार इस मामले पर पूरी नजर रखे हुए है। पीएम मोदी ने सभी से कहा है कि रोजमर्रा की चीजों में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। बिहार सरकार भी जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त है।

राज्यसभा चुनाव और राजद की पांचवी सीट पर जीत के दावे पर संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी हार स्वीकार नहीं करेंगे। एनडीए 16 मार्च को निश्चित रूप से सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। हम इस मामले में आश्वस्त हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस गलत साबित हुई है। ओम बिरला एक अच्छे और सम्मानित स्पीकर हैं, जो अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाते हैं। राहुल गांधी मुद्दा बनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ खास नहीं हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह जवाब दिया, उसके बाद कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। ओम बिरला के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, उसमें कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि सीएम ने इस यात्रा के माध्यम से मां पूरण देवी की पावन धरती, पूर्णिया जिले में 485 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसमें 321 करोड़ रुपए की लागत से 8 नई परियोजनाओं की आधारशिला और 164 करोड़ रुपए से पूर्ण हुई 84 जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इन योजनाओं के कार्यान्वयन से क्षेत्र का विकास नई गति प्राप्त करेगा, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पीएम मोदी ने कोरोना काल में कुछ खास किया?
हाँ, पीएम मोदी ने कोरोना काल में भारत और अन्य देशों को वैक्सीन भेजकर लाखों लोगों की जान बचाई।
एलपीजी सिलेंडर की कमी के लिए क्या किया जा रहा है?
सरकार ऑनलाइन मोड में गैस की बुकिंग की व्यवस्था कर रही है और सप्लाई को सुनिश्चित कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले