26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर किया नमन और ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की शुभकामनाएं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर किया नमन और ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की शुभकामनाएं?

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह दिन भारत के खेल परिदृश्य में बदलाव और एथलीटों के समर्थन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आइए जानें उनके विचार और कदम जो खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर रहे हैं।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारत में खेलों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता।
युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता।
मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को याद किया गया।
खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प।

नई दिल्ली, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मेजर ध्यानचंद की महानता को स्मरण करते हुए, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। इस खास दिन पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में, भारत के खेल परिदृश्य में उल्लेखनीय बदलाव आया है। युवा प्रतिभाओं को पोषित करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से लेकर विश्वस्तरीय सुविधाओं के विकास तक, हम अपने देश में एक जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र देख रहे हैं। हमारी सरकार एथलीटों का समर्थन करने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और भारत को खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेजर ध्यानचंद के दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए लिखा, “हॉकी में भारत की प्रतिभा को पूरे विश्व में पहचान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर नमन। गुलामी के समय में सीमित संसाधनों के बीच मेजर ध्यानचंद जी ने हॉकी की दुनिया में जो अद्वितीय लगन दिखाई, वह प्रेरणादायक है। ध्यानचंद जी का नाम हमेशा देशवासियों की स्मृति में जीवित रहेगा।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, "अपने खेल कौशल से विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले 'हॉकी के जादूगर', 'पद्म भूषण' मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं। मेजर ध्यानचंद जी ने अपने समर्पण और उत्कृष्टता से भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाई। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि यदि मन में जज़्बा हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की मैं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी विरासत हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। मैं उन खिलाड़ियों को भी नमन करता हूं जो अपने कौशल और उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। पीएम मोदी के प्रेरक नेतृत्व में, सरकार देश में एक मजबूत खेल संस्कृति के विकास, एथलीटों को सशक्त बनाने और युवा प्रतिभाओं को पोषित करने के प्रति दृढ़ है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट होता है कि भारत में खेलों को लेकर बढ़ती जागरूकता और सरकार की पहलें न केवल एथलीटों की यात्रा को आसान बनाती हैं, बल्कि देश की युवा पीढ़ी को भी खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। हमें चाहिए कि हम खेलों को एक राष्ट्रीय पहचान के रूप में स्वीकार करें।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?
राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है, यह दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय खेलों में सुधार और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले