न्यू अशोक नगर में सीलिंग कार्रवाई पर रोक, विधायक रविकांत ने दुकानदारों को दिलाया भरोसा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
न्यू अशोक नगर में सीलिंग कार्रवाई पर रोक, विधायक रविकांत ने दुकानदारों को दिलाया भरोसा

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), नगर निगम और दिल्ली पुलिस द्वारा प्रस्तावित सीलिंग अभियान को 12 मई 2026 को फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे सैकड़ों दुकानदारों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय विधायक रविकांत ने मौके पर पहुँचकर व्यापारियों से अपनी दुकानें दोबारा खोलने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन के अगले आदेश तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।

सीलिंग की तैयारी से मचा था हड़कंप

सूत्रों के अनुसार, DDA, नगर निगम और दिल्ली पुलिस मिलकर न्यू अशोक नगर में सीलिंग अभियान की तैयारी कर रहे थे। इस खबर के फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और छोटे दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। कई व्यापारियों ने एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और माँग की कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक कार्रवाई न की जाए।

विधायक रविकांत की दखल और आश्वासन

विधायक रविकांत ने कहा कि इलाके में जो डर और असमंजस का माहौल बन गया था, उसे दूर करने के लिए वे स्वयं मौके पर मौजूद हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि लगातार लोगों के साथ खड़े हैं ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में लोगों को राहत दिलाने की कोशिश की गई है।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि नोटिस को लेकर गलतफहमियाँ फैलाई जा रही थीं, जिससे अनावश्यक भय का माहौल बना। उन्होंने कहा,

राष्ट्र प्रेस