क्या हरियाणा में चुनाव नहीं, होलसेल में चोरी हुई थी : राहुल गांधी?

Click to start listening
क्या हरियाणा में चुनाव नहीं, होलसेल में चोरी हुई थी : राहुल गांधी?

सारांश

राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव वास्तव में चुनाव नहीं था। जानिए उनके आरोपों का क्या है सच।

Key Takeaways

  • राहुल गांधी का आरोप है कि हरियाणा चुनाव में वोट चोरी हुई है।
  • उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
  • बिहार चुनाव में भी धांधली की आशंका जताई गई है।
  • कांग्रेस ने महागठबंधन की सरकार आने का दावा किया है।
  • बिहार में एनडीए सरकार के खिलाफ जनक्रांति हो रही है।

नई दिल्ली, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के गंभीर आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा, "मैंने प्रजेंटेशन में दिखाया कि हरियाणा चुनाव वास्तव में चुनाव नहीं था। वहां पर होलसेल में चोरी हुई है।"

वास्तव में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा चुनाव 2024 में धांधली का आरोप लगाया था। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव में भी धांधली की आशंका जताई थी।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने अपने पुराने आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा, "मैंने जो फेक फोटो और फेक फोटोग्राफ के आरोप लगाए थे, उस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुनाव आयोग ने इस पर कुछ नहीं बताया, जबकि भाजपा उसे बचाने का काम कर रही है और स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रही है कि ब्राजील की औरत ने वोट किया, लेकिन जिसकी आईडी नहीं है, उसने कैसे वोट दिया?"

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार आने का दावा किया।

उन्होंने कहा, "भाजपा वाले हमेशा कहते रहे हैं कि जब भी ज्यादा वोट पड़ता है तो एंटी-इनकंबेंसी का वोट होता है। उनके सारे नेताओं ने यह बात बोली है। उनके पुराने बयान लाइब्रेरी में देख लीजिए, लेकिन वे आज इससे पलट रहे हैं।"

कांग्रेस सांसद ने कहा, "ये सच्चाई है कि बिहार में एनडीए सरकार के खिलाफ जनक्रांति हुई है। युवाओं ने खूब वोट डाला है। बिहार में बेरोजगारी और सत्ताधारी दल में आपस की लड़ाई दिख रही है। बिहार में इस बार स्पष्ट रूप से महागठबंदन के बहुमत की सरकार आ रही है।"

बिहार चुनाव के पहले फेज में गुरुवार को राज्य के 121 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदान के मामले में बेगूसराय शीर्ष पर, जबकि शेखपुरा सबसे पीछे रहा।

Point of View

यह आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल मिलकर एक मजबूत और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया के लिए काम करें।
NationPress
10/02/2026

Frequently Asked Questions

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए हैं?
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने होलसेल चोरी के रूप में वर्णित किया।
क्या चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं?
जी हां, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और इसे भाजपा द्वारा बचाने का प्रयास बताया है।
Nation Press