क्या बिहार में 'वोट चोरी' करने का प्रयास कर रहे हैं ये लोग? : राहुल गांधी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 'वोट चोरी' करने का प्रयास कर रहे हैं ये लोग? : राहुल गांधी

सारांश

पूर्णिया में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुई अनियमितताएँ अब बिहार में भी देखने को मिल रही हैं। क्या बिहार के युवा इस चोरी को रोक पाएंगे?

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने भाजपा पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है।
हरियाणा की वोटर लिस्ट में अनियमितताएँ पाई गई हैं।
बिहार के युवाओं को वोट चोरी रोकने के लिए सजग रहना होगा।
नीतीश कुमार की सरकार 20 वर्षों से सत्ता में है लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है।
महागठबंधन की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाना चाहती है।

पूर्णिया, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ‘वोट चोरी’ के मामले में चुनाव आयोग और भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए ‘वोट चोरी’ की है। मैंने ऐसे सबूत पेश किए हैं कि चुनाव आयोग और भाजपा कोई उत्तर नहीं दे पा रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अब यह लोग बिहार में भी ‘वोट चोरी’ करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में दो बूथों पर एक महिला का चेहरा 200 बार और एक अन्य महिला का नाम 100 बार आया है। हजारों लोग यूपी में वोट डालते हैं और वही लोग हरियाणा में भी वोट देने जा रहे हैं। एक ब्राजील की महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट दिया है। भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावों में चोरी की है। लोकसभा चुनाव भी चोरी किया गया। अब ये लोग बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बिहार से लाखों वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। ये लोग पूरी ताकत से वोट चोरी का प्रयास करेंगे। यहाँ के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे वोट चोरी को रोकें।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पिछले 20 साल से है, लेकिन बिहार में लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बिहार के लोग दूसरों राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। नीतीश कुमार ने यहाँ के लोगों को मजदूर बना कर रखा है। बिहार के लोग इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जाते हैं, शिक्षा के लिए बेंगलुरु जाना पड़ता है, और मजदूरी के लिए देश के विभिन्न राज्यों में जाना पड़ता है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि यहाँ कारखाने लगें और फोन पर ‘मेड इन बिहार’ लिखा मिले, लेकिन सरकार यह नहीं चाहती। सरकार लोगों को बेरोजगार रखना चाहती है। हम इस स्थिति को बदलना चाहते हैं। महागठबंधन की सरकार यहाँ शिक्षा के बड़े संस्थान खोलने, कारखाने लगाने और अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में हुए पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार दिल्ली में बनती है, तो बिहार में बड़ी यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जहाँ विदेशी छात्र भी पढ़ाई करेंगे और पर्यटन के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम आपके पॉकेट में पैसा डालना चाहते हैं। रील्स को उन्होंने एक नशा बताया और कहा कि आज बिहार के युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है। बिहार को एक बार फिर से प्रगति करनी है, लेकिन यह सरकार ऐसा नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं, इनका रिमोट कंट्रोल केंद्र सरकार के पास है। बिहार मोहब्बत का प्रदेश है, यहाँ मोहब्बत की दुकान खोलनी है। महागठबंधन की सरकार सभी धर्मों और जातियों के लोगों की होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह दर्शाता है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता है। बिहार के युवा वोटिंग के अधिकार का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने के लिए सजग रहें। यह समय है कि हम सभी मिलकर लोकतंत्र को मजबूत करें।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने किस विषय पर आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के विषय पर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बिहार में वोट चोरी के आरोपों का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि कुछ लोग चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के माध्यम से वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कौन से सबूत पेश किए?
उन्होंने हरियाणा में वोटर लिस्ट में अनियमितताओं के सबूत पेश किए हैं।
बिहार के युवाओं की क्या जिम्मेदारी है?
बिहार के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे वोट चोरी को रोकने के लिए सजग रहें।
नीतीश कुमार की सरकार की स्थिति क्या है?
नीतीश कुमार की सरकार पिछले 20 साल से है लेकिन रोजगार के मामले में असफल साबित हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 7 घंटे पहले
  8. 8 घंटे पहले