क्या राहुल गांधी तीसरी पंक्ति में बैठने से नहीं, बल्कि एक्सपोज़ होने से हैं परेशान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी तीसरी पंक्ति में बैठने से नहीं, बल्कि एक्सपोज़ होने से हैं परेशान?

सारांश

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी की राजनीति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या वे सच में अपने फोन में व्यस्त थे या फिर कुछ और? जानिए इस विवाद की गहराई।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की गैर-जिम्मेदार छवि भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव गणतंत्र दिवस समारोह में विवाद राजनीतिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन नेता प्रतिपक्ष की गरिमा

सिलीगुड़ी, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे देश के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं।

प्रदीप भंडारी का यह बयान उस समय आया है जब गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तीसरी पंक्ति में स्थान दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे विपक्षी नेताओं का अपमान मानते हुए विरोध किया।

सिलीगुड़ी में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी तीसरी पंक्ति में बैठने से परेशान नहीं हैं, बल्कि फोनब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का जश्न मना रहा था, तब राहुल गांधी अपने फोन में मशगूल थे। एक बार फिर, उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का पर्दाफाश हुआ है। ये वही राहुल गांधी हैं जो संवैधानिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते।

ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना की बहादुरी पर सवाल उठाए थे। उनका असली डर यह है कि वे देश के सामने एक्सपोज़

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के लिए राजनीति हमेशा देश से पहले आती है, और यही कारण है कि देश के लोग उन्हें और कांग्रेस पार्टी को हमेशा भारत के राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम करते हुए देखते हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में स्थान देना संवैधानिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

भाजपा सरकार द्वारा सदन के भीतर और बाहर नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करने का प्रयास किया गया है। यह रवैया दर्शाता है कि इस सरकार को न तो संविधान की भावना का सम्मान है और न ही गणतंत्र की आत्मा की समझ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर भाजपा को भी अपने आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने क्या आरोपों का जवाब दिया?
राहुल गांधी ने अभी तक इन आरोपों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
इस विवाद का राजनीतिक प्रभाव क्या होगा?
यह विवाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले