26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रेल मंत्री ने छठ पूजा के लिए 7 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रेल मंत्री ने छठ पूजा के लिए 7 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी?

सारांश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवरात्रि के मौके पर बिहार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान किया। जानें इस खास अवसर पर क्या कुछ कहा और क्या विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

मुख्य बातें

बिहार के लिए सात नई ट्रेनों की घोषणा छठ पूजा के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की गईं बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले अन्य प्रोजेक्ट

नई दिल्ली, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय रेलवे ने बिहार के लिए सात नई ट्रेनों का ऐलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत समेत सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली जंक्शन, दरभंगा-मदार जंक्शन और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में बिहार के रेल विकास की यात्रा को रेखांकित करते हुए इसे जीएसटी बचत उत्सव से जोड़ा। उन्होंने कहा, "नवरात्रि के पावन पर्व पर पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का उपहार दिया था और अब पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी के तहत बिहार को आज सात नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है।"

उन्होंने आगे बताया, "मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली जंक्शन, दरभंगा-मदार जंक्शन और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच तीन नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही चार पैसेंजर ट्रेनें भी आज से शुरू की गई हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास किया जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिहार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।"

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छठ पूजा के अवसर पर बिहार के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, 150 ट्रेनें रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर संचालित किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे में तेजी से कार्य किया गया है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कदम उठाए गए हैं। एक लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट आज बिहार में चल रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 1,899 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का निर्माण किया गया है। अभी बहुत सारे प्रोजेक्ट रेलवे में चल रहे हैं, जैसे वंदे भारत और नमो भारत ट्रेनें, जो बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार के लिए कितनी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं?
बिहार के लिए कुल सात नई ट्रेनें शुरू की गई हैं।
छठ पूजा के लिए कितनी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी?
छठ पूजा के दौरान 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
किस प्रकार की नई ट्रेनें शामिल हैं?
इसमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले