4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार को आज मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगात?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार को आज मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगात?

सारांश

आज बिहार के लिए एक खास दिन है! नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। जानिए इन ट्रेनों के बारे में और किस प्रकार ये बिहार के यात्रियों के लिए लाभकारी होंगी।

मुख्य बातें

सात नई ट्रेनों का संचालन बिहार में शुरू हो रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
नई ट्रेनें बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।
इन ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं होंगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालकता बढ़ेगी।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। नवरात्रि के इस पावन मौके पर भारतीय रेलवे बिहार को सात नई ट्रेनों का तोहफा देने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर बिहार को सात नई गाड़ियों की सौगात दी जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से तीन अमृत भारत और चार पैसेंजर ट्रेनों को आज बिहार से हरी झंडी दिखाई जाएगी।"

उन्होंने कहा, "अजमेर-दरभंगा, दिल्ली-छपरा और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद के बीच आज से तीन अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी। ये नई ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधा और कम किराये के लिए जानी जाती हैं। इन ट्रेनों में 11 कोच सेकंड क्लास और 8 कोच स्लीपर क्लास के होते हैं। पूरे देश में 12 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। तीन नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद इनकी संख्या 15 हो जाएगी।"

दिलीप कुमार ने बताया कि 15 में से 13 अमृत भारत ट्रेन ऐसी हैं जो बिहार से शुरू होंगी या फिर बिहार से होकर गुजरेंगी। अमृत भारत ट्रेन ने आम यात्रियों के लिए एक खास जगह बनाई है। मैं बिहार की जनता को बधाई देता हूं, जिन्हें नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सात नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के यात्रियों को फायदा होगा।

ये नई ट्रेनें बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। खास तौर पर अमृत भारत एक्सप्रेस, जो अपनी उन्नत तकनीक और सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं, बिहार से अन्य राज्यों तक आवागमन को और आसान बनाएंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। भारत सरकार की इस पहल से बिहार को और भी अधिक कनेक्टिविटी और यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ये नई ट्रेनें कब शुरू होंगी?
ये नई ट्रेनें आज से शुरू होंगी।
इन ट्रेनों में कितने कोच होंगे?
इन ट्रेनों में 11 सेकंड क्लास और 8 स्लीपर क्लास कोच होंगे।
अमृत भारत ट्रेनें किसके लिए जानी जाती हैं?
ये ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधा और कम किराए के लिए जानी जाती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले