क्या बिहारवासियों के लिए नई ट्रेन सेवाओं पर सम्राट चौधरी ने जताया पीएम मोदी का आभार?
सारांश
मुख्य बातें
पटना, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार को नई ट्रेन सेवाओं के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की दिशा में बिहार की रेल कनेक्टिविटी को एक नया विस्तार मिला है।
पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के लिए 7 नई ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है, जिसमें 3 अमृत भारत ट्रेनें और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इन नई ट्रेनों के संचालन से प्रदेशवासियों को सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए अवैध भूमि अधिग्रहण के आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। वह आजकल खोजी पत्रकार बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ मामलों को उचित मंच पर उठाना चाहिए। जो व्यक्ति अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाता है, उसे पहले खुद को जवाब देना चाहिए।
एशिया कप फाइनल में भारत की जीत पर उन्होंने कहा कि जहां भिड़ोगे, वहां हारोगे। भारत ने फिर पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' कर दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर उन्होंने बधाई दी।
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने बताया कि पटना जंक्शन से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम के जरिए चार पैसेंजर गाड़ियों और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया।
पटना जंक्शन पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल लगातार आधुनिकीकरण और विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन नई ट्रेनों के संचालन से पटना सहित पूरे बिहार के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी और प्रदेश का देशभर से संपर्क और अधिक मजबूत होगा।
एशिया कप फाइनल में भारत की जीत पर उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने मैदान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' करके दिखाया है। मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।