27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया बड़ा दावा, 'राजद के अंदर जल्द दिखेगा बगावत'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया बड़ा दावा, 'राजद के अंदर जल्द दिखेगा बगावत'?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राजद के भीतर नेतृत्व के खिलाफ बगावत की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि बगावती सुरों का असर जल्द ही पार्टी में नजर आएगा। क्या राजद में असंतोष बढ़ रहा है?

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद के 25 सीटों पर सिमटने की संभावना।
नेतृत्व के खिलाफ बगावत की चर्चाएँ तेज।
मंगल पांडेय का दावा - असंतोष बाहर आएगा।
शिवानन्द तिवारी ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी।

पटना, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 25 सीटों पर सिमटने के बाद पार्टी के अंदर से भी बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बीच, एनडीए के नेता भी यह दावा कर रहे हैं कि राजद के अंदर जल्द ही नेतृत्व के खिलाफ बगावत का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा के नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "लालू यादव के परिवार में जो बगावत हुई, वह सबने देखी है। बहुत जल्द राजद के अंदर की जो लड़ाई है, वह बाहर दिखेगी। पार्टी में जो असंतोष है, वह बाहर आएगा। नेतृत्व के खिलाफ जो बगावत है, वह लोगों के सामने आएगी। परिवार में जो बगावत थी, वह तो दिख गई है, पार्टी नेतृत्व के खिलाफ भी बगावत बाहर आने वाली है।"

इसके पहले, राजद के नेता और लालू यादव के सहयोगी रहे शिवानन्द तिवारी ने सोशल मीडिया पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "तेजस्वी, तुमने तो मैदान ही छोड़ दिया। तुम तो दो दिन भी नहीं टिक पाए। अपने सहयोगियों और समर्थकों का मन छोटा कर दिया। संजय यादव और जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की आंखों पर पट्टी बांध दी थी। तेजस्वी यादव, तुम सबकुछ लूट जाने के बाद भी सच्चाई का सामना नहीं कर पाए।"

वहीं, मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार में पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों के घायल होने के मामले में कहा कि हमारा उद्देश्य स्पष्ट है कि कोई भी अपराधी, अपराध करके बच नहीं सकता। जो भी कानूनी कार्रवाई करनी है, वह की जाएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि अपराध करने वाले या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। नहीं तो पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करेगी और वह कार्रवाई हो रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राजद के भीतर असंतोष का बढ़ना राजनीतिक स्थिरता को प्रभावित कर सकता है। नेतृत्व की चुनौतियों का सामना करते हुए, पार्टी को अपनी रणनीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राजद के अंदर बगावत हो रही है?
हां, पार्टी के अंदर असंतोष और बगावती सुर सुनाई दे रहे हैं।
मंगल पांडेय ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि पार्टी में नेतृत्व के खिलाफ बगावत जल्द ही सामने आएगी।
क्या शिवानन्द तिवारी ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए हैं?
जी हां, उन्होंने सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले