26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजस्थान में कांग्रेस ने वोट काटने के आरोप लगाए हैं? प्रशासन का क्या जवाब है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजस्थान में कांग्रेस ने वोट काटने के आरोप लगाए हैं? प्रशासन का क्या जवाब है?

सारांश

राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वोटर लिस्ट से लोगों के नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे हैं। जयपुर प्रशासन ने इस पर तथ्यात्मक उत्तर दिया है। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और प्रशासन की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

विशेष गहन पुनरीक्षण का विवाद कांग्रेस और प्रशासन के बीच है।
कांग्रेस ने वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप लगाया है।
प्रशासन ने इस पर फैक्ट चेक किया है।
गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी।
9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।

जयपुर, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और जिला प्रशासन के बीच टकराव हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से सुनियोजित तरीके से लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। इस पर जयपुर प्रशासन ने बुधवार को फैक्ट चेक कर स्पष्ट जवाब दिया।

कांग्रेस ने मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि जयपुर में बीएलओ बिना घर गए और बिना फॉर्म दिए ही पूरे परिवार को वोटर लिस्ट से गायब कर दिया जा रहा है। पार्टी ने इसे 'संविधान पर हमला' करार देते हुए लिखा, "एसआईआर का खेल चल रहा है। टारगेट करके नाम काटे जा रहे हैं। कारण पूछा तो झूठ बोला जा रहा है। वोट का अधिकार छीनना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

कांग्रेस के इस पोस्ट पर जयपुर के जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट ने चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तुरंत फैक्ट चेक करते हुए कई बिंदुओं में पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, "गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरने की प्रक्रिया अभी 4 दिसंबर तक चलेगी, यह अंतिम तिथि नहीं है। कई घरों में बीएलओ दो बार विजिट कर चुके हैं, लेकिन लोग अनुपस्थित मिले। अभी तीसरी विजिट बाकी है। अंतिम विजिट में अगर मतदाता मिल जाते हैं तो मौके पर ही फॉर्म भरवा लिए जाएंगे।"

उन्होंने बताया, "9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक किसी का भी नाम जोड़ने-हटाने के लिए ईआरओ के सामने सुनवाई होगी और नोटिस देकर मौका दिया जाएगा। सभी मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर जमा करवाने का विकल्प खुला है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी का भी नाम अंतिम रूप से नहीं काटा गया है और न ही कोई वोटर लिस्ट से बाहर हुआ है। यह केवल प्रारंभिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस ने किस प्रकार के आरोप लगाए हैं?
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान वोटर लिस्ट से लोगों के नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे हैं।
जयपुर प्रशासन ने क्या प्रतिक्रिया दी?
जयपुर प्रशासन ने बताया कि गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया अभी जारी है और किसी भी नाम को अंतिम रूप से नहीं काटा गया है।
मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया कब तक चलेगी?
यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी और उसके बाद 9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले