12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजपुर में 1980 के बाद 2020 में कांग्रेस को मिली दूसरी जीत, जदयू के पास बदला लेने का मौका है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजपुर में 1980 के बाद 2020 में कांग्रेस को मिली दूसरी जीत, जदयू के पास बदला लेने का मौका है?

सारांश

राजपुर विधानसभा में कांग्रेस ने 1980 के बाद दूसरी बार जीत हासिल की है। क्या जदयू इस बार बदला ले पाएगा? जानिए इस सीट का ऐतिहासिक सफर और आगामी चुनाव की चुनौतियाँ।

मुख्य बातें

राजपुर विधानसभा को 1980 के बाद कांग्रेस ने दूसरी बार जीता।
जदयू के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई है।
यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

पटना, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राजपुर विधानसभा बिहार के बक्सर जिले की एक महत्वपूर्ण और आरक्षित सीट है। यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और बक्सर लोकसभा के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

भौगोलिक दृष्टि से यह क्षेत्र समतल और उपजाऊ मैदानी भागों वाला है, जो कृषि के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। राजपुर सोन नदी के निकट स्थित है, जबकि इटाढ़ी गंगा नदी के समीप बसा हुआ है। इस क्षेत्र के आसपास सासाराम, बक्सर, डेहरी-ऑन-सोन, बिक्रमगंज और उत्तर प्रदेश का बलिया शहर प्रमुख है।

परिसीमन के बाद राजपुर विधानसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई। अब तक यहां 11 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि मतदाताओं ने कभी किसी एक राजनीतिक दल को यहां स्थायी बढ़त नहीं बनाने दी। 1977 में पहली जीत जनता पार्टी को मिली। इसके बाद 1980 में कांग्रेस का खाता खुला। 1985 और 1990 में दो चुनाव भाजपा के नाम रहे। इसके बाद 1995 में सीपीआई को पहली बार जीत का मौका मिला। पांच साल बाद 2000 में राजपुर की जनता ने बसपा को चुना।

हालांकि, 2005 के बाद राजपुर की जनता ने पार्टियों को बदलने का यह सिलसिला रोका और 2015 तक अगले चार चुनावों में जदयू को विजयी बनाया।

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने जदयू के संतोष कुमार निराला को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जीत कांग्रेस के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि पार्टी ने 1980 के बाद पहली बार इस सीट पर विजय प्राप्त की थी।

दिलचस्प यह भी है कि अब तक लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को इस सीट पर कभी सफलता नहीं मिली है।

इस बार के चुनाव में कांग्रेस के सामने अपनी पिछली जीत को दोहराने की चुनौती होगी, वहीं जदयू के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई है, जिसके लिए यह चुनाव 2020 की हार का बदला लेने का मौका भी होगा।

राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने अपना विश्वास दोहराते हुए विश्वनाथ राम को टिकट दिया है। यहां से जदयू ने संतोष कुमार निराला को उतारा है, जबकि जन सुराज ने धनंजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम समझते हैं कि राजपुर विधानसभा की राजनीति राज्य की राजनीतिक धारा को दर्शाती है। यहां की जनता की प्राथमिकताएँ और बदलती राजनीतिक परिदृश्य ने न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजपुर विधानसभा की विशेषता क्या है?
राजपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और यह बक्सर लोकसभा के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
कौन सी पार्टी ने 2020 में जीत हासिल की?
कांग्रेस ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, जो कि 1980 के बाद उनकी दूसरी जीत थी।
इस बार के चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी कौन हैं?
इस बार कांग्रेस के विश्वनाथ राम और जदयू के संतोष कुमार निराला मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले