26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे? : संजय सेठ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे? : संजय सेठ

सारांश

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची में 400 करोड़ रुपये के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। संजय सेठ ने बताया कि गडकरी ने देश की सड़कों की तस्वीर को बदल दिया है।

मुख्य बातें

नितिन गडकरी का रांची दौरा विकास और सुधार का प्रतीक है।
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद होगा।
गडकरी के प्रयासों से दिल्ली-मेरठ यात्रा का समय कम हुआ है।
गडकरी ने सड़क निर्माण के माध्यम से देश को नई गति दी है।
आदिवासी संस्कृति का सम्मान किया जाएगा।

रांची, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची आएंगे, जहां वे 400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी साझा की।

संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सड़कों की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

उन्होंने बताया कि गडकरी ने सड़क निर्माण के माध्यम से देश को नई गति प्रदान की है। पहले दिल्ली से मेरठ जाने में तीन घंटे और हरिद्वार जाने में साढ़े छह घंटे लगते थे, जो अब क्रमशः एक घंटे और तीन घंटे रह गया है। रांची से हजारीबाग, बोकारो और पलामू का सफर भी अब पहले के मुकाबले आधे समय में पूरा हो रहा है। गडकरी ने शेरशाह सूरी के नाम को मिटाकर सड़कों और फ्लाईओवरों का जाल बिछाया है।

उन्होंने कहा कि गडकरी का स्वागत भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। आदिवासी संस्कृति के अनुसार उनका अभिनंदन होगा। इसके बाद वे जुलूस के साथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गडकरी नए फ्लाईओवर से होकर रैडिसन होटल जाएंगे, जहां विभागीय बैठक होगी। शाम 5 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने 1855 के संथाल क्रांति के नायकों सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि देने से रोके जाने की घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि 30 जून को हूल दिवस पर उनके परिवार और लोगों को रोकना गलत है। मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अमर बलिदानियों का सम्मान रोकना उचित नहीं है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग वोट के लिए झूठे वादे करते हैं, जैसे कि धारा 370 वापस लाने या नए वक्फ बोर्ड कानून को खत्म करने की बात। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के दुरुपयोग से लाखों एकड़ जमीन हड़पी गई। ऐसे लोग देश की तरक्की और विकास के खिलाफ हैं। जनता ने उन्हें किनारे कर दिया है और भविष्य में भी सत्ता से दूर रखेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को रांची के साथ ही गढ़वा में एनएचएआई की योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

नोट: संपादक ध्यान दें कि इसको लेकर हमारी तरफ से जारी खबर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के झारखंड दौरे की तारीख गलती से 3 जुलाई की जगह 4 जुलाई चली गई थी। इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं... कृपया इस खबर को स्थान दें...

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन गडकरी का रांची में उद्घाटन कब होगा?
3 जुलाई को नितिन गडकरी रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की लागत क्या है?
इस परियोजना की लागत 400 करोड़ रुपये है।
गडकरी का स्वागत किस प्रकार किया जाएगा?
भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
गडकरी का रांची दौरा किस उद्देश्य से है?
उनका दौरा सड़क निर्माण और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए है।
क्या गडकरी केवल रांची में ही उद्घाटन करेंगे?
नहीं, वे गढ़वा में भी एनएचएआई की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले