पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आरपीएफ की महत्वपूर्ण कार्रवाई, चोरों की गिरफ्तारी
सारांश
मुख्य बातें
गुवाहाटी, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर कई स्थानों पर कार्रवाई की है।
एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को रंगिया में क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (सीपीडीएस) की टीम ने एक व्यक्ति को यात्रियों का सामान चुराने के आरोप में पकड़ा। उसके पास से लगभग 40,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को इस सामान के साथ रंगिया की सरकारी रेलवे पुलिस को सौंपा गया, जहां भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
एक अन्य कार्रवाई में, 14 अप्रैल को कटिहार (पूर्व) की आरपीएफ टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। बाद में आरोपी को जीआरपी, कटिहार को सौंप दिया गया, जहां बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
इसी दिन, गुवाहाटी की सीपीडीएस टीम ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी को जीआरपी, गुवाहाटी को सौंपा गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
शर्मा ने बताया कि कार्रवाई जारी रखते हुए, 16 अप्रैल को न्यू बोंगाईगांव आरपीएफ पोस्ट की टीम ने बोंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर एक आरोपी को पकड़ा, जिसके पास से 10,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल मिला। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी, न्यू बोंगाईगांव को सौंप दिया गया।
इन सफल कार्रवाइयों से आरपीएफ की सतर्कता और प्रभावशीलता स्पष्ट होती है, जो यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा में महत्वपूर्ण है। एनएफआर ने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे अधिकारियों को दें।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का मुख्यालय गुवाहाटी के पास मालीगांव में स्थित है। यहाँ से पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सात जिलों और उत्तर बिहार के पांच जिलों में सेवाएं संचालित की जाती हैं।