25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी ने सिवान में कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी ने सिवान में कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे?

सारांश

सिवान में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कहा कि बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जनता से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की। इस घटना ने बिहार की राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मचा दी है।

मुख्य बातें

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में वोट चोरी को रोकने का संकल्प लिया।
जनता को अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए हैं।
युवाओं को रोजगार देने का वादा अब तक अधूरा है।

सिवान, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज हो गई है। एसआईआर के विरोध में कांग्रेस और राजद की ओर से 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली जा रही है। वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को सिवान के बबुनिया मोड़ पर पहुंची, जहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधे सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है और जब जनता जागरूक होती है, तो कोई ताकत उनके हक को नहीं छीन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सतर्क और एकजुट रहें।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को 'नकलची' करार देते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों की नकल तो करती है, लेकिन उन्हें जमीन पर लागू करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज भी युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। तेजस्वी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलाव की इस लड़ाई में आगे आएं और एक नई, मजबूत और जनता के हक की सरकार बनाने में सहयोग करें।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मंच से जनता को भरोसा दिलाया कि अगर जनता साथ देती है, तो न सिर्फ वोट चोरी रोकी जाएगी, बल्कि एक ऐसी सरकार बनाई जाएगी जो हर वर्ग की आवाज सुनेगी और युवाओं को बेहतर भविष्य की गारंटी देगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूं कि बिहार की राजनीतिक स्थिति में यह घटना महत्वपूर्ण है। नेताओं का जनता को जागरूक करना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान करना, लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे और उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील की।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार को 'नकलची' करार देते हुए कहा कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले